{"_id":"62fd8f1b5b0e4e7ae63fb820","slug":"china-taiwan-conflict-22-chinese-jets-five-warships-infiltrate-taiwanese-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"China Taiwan Conflict: चीन के 22 जेटों, पांच युद्धपोतों ने की ताइवानी सीमा में घुसपैठ, बीजिंग ने बढ़ाईं हरकतें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China Taiwan Conflict: चीन के 22 जेटों, पांच युद्धपोतों ने की ताइवानी सीमा में घुसपैठ, बीजिंग ने बढ़ाईं हरकतें
Thu, 18 Aug 2022 06:30 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, ताइपे।
एजेंसी, ताइपे।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 18 Aug 2022 06:30 AM IST
सार
ताइवान ने भी हमले की दशा में जवाबी कार्रवाई के लिए युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सन ली-फांग ने बताया कि चीनी पोतों और विमानों की निगरानी के लिए युद्धक निगरानी विमान और युद्धपोत मध्य रेखा की तरफ रवाना किए हैं।
विज्ञापन
China-Taiwan Conflict
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी सांसदों का दल ताइपे पहुंचने के बाद से चीनी सेना ने ताइवान को धमकाने के लिए सैन्याभ्यास को और तेज कर दी हैं। इस युद्धाभ्यास के दौरान सोमवार से बुधवार के बीच चीन के 22 लड़ाकू विमान और पांच युद्धपोत ताइवानी सीमा का उल्लंघन कर चुके हैं।
विज्ञापन
ताइवान टाइम्स ने राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) के हवाले से कहा, पीएलए के इन लड़ाकू विमानों और पोतों ने चीन और ताइवान के बीच की मध्य रेखा को पार किया। इससे पहले अमेरिकी निचले सदन प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के दौरान भी चीन ने इस इलाके में 100 से ज्यादा जेटों और 22 युद्धपोतों के साथ लगभग सप्ताह भर सैन्याभ्यास किया था। चीनी राष्ट्रपति, विदेश मंत्रालय और पीएलए अमेरिका को ऐसी यात्राओं के खिलाफ लगातार धमकाते रहे हैं। ताइवानी मंत्रालय के मुताबिक, इन विमानों में चार सुखोई एसयू-30 लड़ाकू विमान, तीन शेनयांग जे-11 जेट लड़ाकू विमान, दो शेनयांग जे-16 जेट लड़ाकू विमान और एक शानक्सी वाई-8 परिवहन विमान शामिल थे।
विज्ञापन
ताइवान ने भी शुरू किया युद्धाभ्यास
ताइवान ने भी हमले की दशा में जवाबी कार्रवाई के लिए युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। ताइवानी सेनाओं ने दक्षिणपूर्वी काउंटी ‘हुलिएन’ में बुधवार को सैन्याभ्यास किया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सन ली-फांग ने बताया, उन्होंने चीनी पोतों और विमानों की निगरानी के लिए युद्धक निगरानी विमान और युद्धपोत मध्य रेखा की तरफ रवाना किए। ताइवानी सेना ने चीन के पांच विमानों को ताइवान खाड़ी की मध्यरेखा को पार करते हुए पकड़ा। चीन की हर हरकत पर नजर रखने के लिए हवाई गश्ती विमान और जहाज लगातार तैनात हैँ। इसके साथ ही साथ तट आधारित मिसाइल सिस्टम की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन