फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China swiftly censors report to hide spread of Covid cases

Covid-19: कोरोना मृतकों को लेकर चीन के दावे पर उठ रहे सवाल, मीडिया रिपोर्ट्स को चालाकी से सेंसर कर रहा ड्रैगन

Sat, 24 Dec 2022 08:59 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 24 Dec 2022 08:59 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन में 54 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं और मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन इन सब के बीच चीन ने जो सरकारी आंकड़े पेश किए हैं वे हैरान करने वाले हैं।

विज्ञापन
China swiftly censors report to hide spread of Covid cases
चीन में कोरोना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन में कोरोना का कहर लगातार जारी है।  अस्पताल में जहां संक्रमित मरीजों की लंबी कतार लगी हुई है वहीं मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। कई मीडिया रिपोर्टों में बताया जा रहा कि चीन में 54 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं और मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन इन सब के बीच चीन ने जो सरकारी आंकड़े पेश किए हैं वे हैरान करने वाले हैं। चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को कहा कि चीन में 22 दिसंबर को कोई मौत नहीं हुई है और संक्रमितों की संख्या केवल 3,761 है। प्रकोप के प्रसार को देखते हुए जो आंकड़े बताए जा रहे हैं वह अविश्वसनीय है।

विज्ञापन


20 दिसंबर को 3.7 करोड़ लोगों में संक्रमण का दावा, लेकिन चीनी आंकड़े पांच हजार से भी नीचे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 20 दिसंबर को चीन में 3.7 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं वहीं चीन के सरकारी आंकड़े के मुताबिक 20 दिसंबर को यहां केवल 3,049 मामले आए हैं और एक भी मौत नहीं हुई है। सरकारी आंकड़ों में चीन में बीते पांच दिनों में कोरोना वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है। सरकारी आंकड़ों में 2019 से अभी तक मरने वालों की संख्या महज 5,241 है। शंघाई के डेजी अस्पताल ने बुधवार को अपने आधिकारिक वीचैट अकाउंट में बताया कि शहर में इस समय 54 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं, महीने के अंत तक यह संख्या बढ़कर 1.25 करोड़ तक जा सकती है।
विज्ञापन


चीन सोशल मीडिया पोस्ट को भी कर रहा सेंसर
चीन अपनी पुरानी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। वह मीडिया लेख को तेजी से सेंसर कर रहा है। समाचार पोर्टल सिक्स्थ टोन द्वारा वहां एक सेलिब्रिटी अभिनेता वांग जिनसॉन्ग की मां की मृत्यु प्रकाशित की गई थी। लोगों ने इसे पढ़ा भी लेकिन सरकारी दबाव के बाद इस पोस्ट को हटा लिया गया। सिक्स्थ टोन की रिपोर्ट में कहा गया था कि कोरोना से एक चीनी सेलिब्रिटी की मां की मौत ने वृद्ध लोगों की बीमारी की चपेट में आने को उजागर किया है। इस खबर से साफ पता चल रहा है कि चीन में कोरोना से बुजुर्ग लोगों की मौत तेजी से हो रही है।  आर्टिकल में आगे कहा गया है कि माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक्टर के पोस्ट का जवाब देते हुए कई लोगों ने हाल के दिनों में परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की मौत पर अपने अनुभव को साझा किया। भले ही डेथ सर्टिफिकेट में कोरोना से हुई मौत का हवाला नहीं दिया गया हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed