फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China successfully tested submarine launch ballistic missile JL-3

चीन ने पनडुब्बी-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल जेएल-3 का किया सफल परीक्षण

Fri, 28 Jun 2019 09:31 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 28 Jun 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
China successfully tested submarine launch ballistic missile JL-3
पनडुब्बी-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल जेएल-3 - फोटो : मिलिटरी-टुडे

चीन ने नवीनतम पनडुब्बी-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल, जेएल-3 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। 14 हजार किलोमीटर तक मार करने वाली यह मिसाइल अपने साथ दस गाइडेड परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है। इस मिसाइल की जद में दुनिया के लगभग सभी देश आ गए हैं। 

विज्ञापन


चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि जेएल-3 पनडुब्बी-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल (एसएलबीएम) का परीक्षण दो जून को किया गया था। ग्लोबल टाइम्स के लॉन्च के बारे में पूछे जाने पर रक्षा मंत्रालय ने बताया कि निर्धारित परीक्षण सामान्य था। 
विज्ञापन


इस परीक्षण के बारे में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रेन गुओकियांग ने बताया कि चीन के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और परीक्षण करना सामान्य बात है। चीन एक रक्षा नीति का पालन करता है, जो रक्षात्मक होने के साथ ही देश की सक्रिय रक्षा सैन्य रणनीति की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने वाले हथियारों और उपकरणों के विकास वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह परीक्षण किसी देश या विशिष्ट संस्था के खिलाफ लक्षित नहीं हैं। सैन्य विशेषज्ञों ने बताया कि जेएल-3 विकास के तहत चीन का नवीनतम एसएलबीएम है। यह बैलिस्टिक मिसाइल चीन की मौजूदा एसएलबीएम की तुलना में ज्यादा दूर तक सटीक मार करने के साथ ही अपने साथ ज्यादा परमाणु हथियार भी ले जाने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed