{"_id":"5fbd7e808ebc3e9be918780a","slug":"china-successfully-launches-chang-5-to-collect-moon-samples","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने चांद से नमूने एकत्र करने के लिए सफलतापूर्वक भेजा यान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन ने चांद से नमूने एकत्र करने के लिए सफलतापूर्वक भेजा यान
Wed, 25 Nov 2020 03:13 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 25 Nov 2020 03:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांद की सतह से नमूने एकत्र करने के लिए चीन ने अपना पहला मानवरहित यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है। यह यान लौटकर धरती पर आएगा।
विज्ञापन
सीजीटीएन की खबर के मुताबिक, चीन ने दक्षिणी प्रांत हैनान स्थित वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल से यान ‘चांग5’ को चांद पर भेजने के लिए सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। यह यान ‘लांग मार्च-5 रॉकेट’ के जरिये स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े चार बजे प्रक्षेपित किया गया।
विज्ञापन
‘चांग ए-5’ अंतरिक्ष यान को रॉकेट पृथ्वी-चंद्रमा स्थानांतरण कक्षा में जाएगा। यह चांद की सतह से नमूने एकत्र करेगा और पृथ्वी पर लौटकर आएगा। ‘चांग ए-5’ चीन के एयरोस्पेस इतिहास में सबसे जटिल और चुनौतीपूर्ण मिशनों में से एक है, साथ ही 40 से अधिक वर्षों में चांद से नमूने एकत्र करने संबंधी दुनिया का पहला अभियान है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अंतरिक्ष यान जब चांद पर उतरेगा, तो वहां से काफी मात्रा में नमूने एकत्रित करेगा। ये पूरा काम एक रोबोट करेगा। एक रोबोट बांह को चट्टानों और स्कॉलिथ को चंद्र सतह पर स्कूप करने के लिए बढ़ाया जाएगा और एक ड्रिल जमीन में खुदाई करेगी।
इस दौरान लगभग दो किलोग्राम नमूनों को अंतरिक्ष यान में एक कंटेनर में एकत्र और सील किए जाने की उम्मीद है। इस पूरे मिशन में लगभग 20 दिनों का समय लगेगा।