फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China stunned by America congratulating President of Taiwan

ताइवान की राष्ट्रपति को अमेरिका ने दी बधाई, तिलमिलाए चीन ने जताई आपत्ति

Mon, 13 Jan 2020 04:58 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 13 Jan 2020 04:58 AM IST
सार

  • विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘एक चीन’ सिद्धांत का उल्लंघन न करें कोई देश 
  • प्रवक्ता ने कहा, दुनिया में एक ही चीन है और ताइवान इसका हिस्सा है
  • कई देशों के नेताओं ने साई इंग वेन को दोबारा जीतने पर दी थी बधाई
  • स्वशासित देश ताइवान को अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है चीन

विज्ञापन
China stunned by America congratulating President of Taiwan
ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन - फोटो : ट्विटर

विस्तार

चीन ने ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन को अमेरिका व अन्य देशों का बधाई देना नागवार गुजरा है। चीन ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे ‘एक चीन’ के सिद्धांत का खुला उल्लंघन करार दिया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआन ने रविवार को कहा, चीन इस पर असंतोष व्यक्त करता है। हम चीन के साथ राजनयिक रिश्ते रखने वाले देशों और ताइवान के बीच किसी भी आधिकारिक आदान प्रदान का विरोध करते हैं। ताइवान में जो भी हुआ (साई की दोबारा जीत) उसका कोई मतलब नहीं है। इससे यह सच नहीं बदलेगा कि दुनिया में एक ही चीन है और ताइवान इसका हिस्सा है। चीन सरकार का रुख कभी नहीं बदलेगा। 

विज्ञापन


इससे पहले, अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियों, ब्रिटेन व जापान के शीर्ष नेताओं ने साई को दोबारा जीत पर बधाई दी थी। वहीं, ताइवान में ‘अमेरिकन इंस्टीट्यूट’ के निदेशक और अमेरिकी राजदूत विलियम ब्रेंट क्रिश्टेंसन ने साई को उनकी जीत पर बधाई दी और उन्होंने समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। साई ने कहा, ‘ताइवान-अमेरिका भागीदारी द्विपक्षीय भागीदारी से वैश्विक भागीदारी तक बढ़ चुका है। भविष्य में हम इस आधार को और मजबूत करेंगे जो हमने तीन वर्षों में वैश्विक मुद्दों पर सहयोग से तैयार किया है।’
विज्ञापन


स्वशासित ताइवान को चीन अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है और अमेरिका के साथ किसी भी आधिकारिक संपर्क का विरोध करता है और इसे अपने घरेलू मामलों में हस्तक्षेप मानता है। अमेरिका का ताइवान के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं है, लेकिन वैधानिक रूप से यह सुनिश्चित करता है कि ताइवान अपने खतरों से रक्षा कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed