फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china started administering an inhalable COVID 19 vaccine

Covid Vaccine: मुंह के जरिये दिए जाने वाले कोविड टीके की चीन में हुई शुरुआत, बीजिंग का मनोरंजन पार्क बंद

Thu, 27 Oct 2022 05:10 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 27 Oct 2022 05:10 AM IST
सार

चीन में कोरोना केस फिर बढ़ने लगे हैं। इसके बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। यहां के प्रमुख मनोरंजन पार्क यूनिवर्सल रिजॉर्ट को बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
china started administering an inhalable COVID 19 vaccine
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

चीन के शंघाई शहर में बुधवार को मुंह से लिए जाने वाले ‘सुई-मुक्त’ टीके की शुरुआत की गई, जो अपने तरह का दुनिया का पहला कोविड-निरोधक टीका है। शहर के एक आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गई एक घोषणा के अनुसार, इस टीके को मुंह के जरिये लिया जाता है।

विज्ञापन


कोरोना केस बढ़े, बीजिंग का मनोरंजन पार्क बंद
चीन में कोरोना केस फिर बढ़ने लगे हैं। इसके बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। यहां के प्रमुख मनोरंजन पार्क यूनिवर्सल रिजॉर्ट को बंद कर दिया गया है। 

गरीब देशों में टीकाकरण का दायरा बढ़ाने में भी मदद मिलेगी
सूई-मुक्त टीके के लिए उन लोगों को राजी किया जा सकता है जिन्हें सूई के रूप में टीके लगवाना पसंद नहीं है। इससे गरीब देशों में टीकाकरण का दायरा बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। चीन के पास टीके का जनादेश नहीं है, लेकिन वह चाहता है कि कोविड-19 महामारी के प्रतिबंधों में ढील दिए जाने से पहले उसके अधिक से अधिक नागरिकों को बूस्टर टीके की खुराक लग जाए। इस महामारी के कारण चीन की अर्थव्यवस्था ठहरी हुई सी है और वह शेष दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल पाने की स्थिति में असहज महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


चीन के सरकारी ऑनलाइन मीडिया आउटलेट द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को एक पारभासी सफेद कप के छोटे नोजल को अपने मुंह में चिपकाते हुए दिखाया गया है। साथ में दी गई दिशानिर्देशों में लिखा गया है कि धीरे-धीरे सांस लेने के बाद एक व्यक्ति ने पांच सेकेंड के लिए अपनी सांस रोक कर रखी और पूरी प्रक्रिया 20 सेकंड में पूरी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed