फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china slam usa over reciprocal tariffs said you want war you will have it

China: 'तुम युद्ध चाहते हो तो तुम्हें युद्ध मिलेगा', अमेरिका के भारी टैरिफ लगाने के एलान पर चीन की धमकी

Wed, 05 Mar 2025 12:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 05 Mar 2025 12:56 PM IST
सार

चीन के अमेरिका स्थित दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा है कि 'अगर अमेरिका युद्ध ही चाहता है, फिर चाहे वो टैरिफ युद्ध हो या फिर व्यापार युद्ध या किसी भी तरह का युद्ध तो हम तैयार हैं और अंत तक इस लड़ाई को लड़ेंगे।' 
 

विज्ञापन
china slam usa over reciprocal tariffs said you want war you will have it
ट्रंप औऱ जिनपिंग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा है कि जो देश अमेरिका पर जितना टैरिफ लगाएगा, उसके बदले में अमेरिका भी 2 अप्रैल से उस देश पर उतना ही टैरिफ लगाएगा। ट्रंप के इस एलान ने कई देशों की चिंता बढ़ा दी है। चीन जो पहले ही ट्रंप के टैरिफ से जूझ रहा है, उसने अमेरिका को धमकी दे डाली है। चीन के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा है कि 'अगर अमेरिका युद्ध ही चाहता है, फिर चाहे वो टैरिफ युद्ध हो या फिर व्यापार युद्ध या किसी भी तरह का युद्ध तो हम तैयार हैं और अंत तक इस लड़ाई को लड़ेंगे।' 
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका को दी चुनौती
चीन के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में अमेरिका को चेतावनी देते हुए लिखा कि फेंटानिल का फिल्मी मुद्दा बनाकर अमेरिका चीन से आने वाले सामान पर टैरिफ बढ़ा रहा है। ऐसे में अपने हितों को सुरक्षित रखना हमारा अधिकार है। अमेरिका के फेंटानिल संकट के लिए न अमेरिका और न ही कोई और जिम्मेदार है। इसके बावजूद मानवता और अमेरिका के प्रति समर्थन जताते हुए हमने इसके खिलाफ कड़े कदम उठाए। इसके बावजूद हमारी कोशिशों को मानने के बजाय अमेरिका, हम पर ही आरोप लगा रहा है और चीन को ही टैरिफ बढ़ाने के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा है। वे हम पर उनकी मदद के लिए दबाव बना रहे हैं। इस तरह से अमेरिका की परेशानी हल नहीं होगी और इससे हमारे द्विपक्षीय संबंध और सहयोग भी कमजोर होगा।'
विज्ञापन


'धमकी से हमें डराया नहीं जा सकता'
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि 'धमकी देकर हमें डराया नहीं जा सकता। दबाव या धमकी, चीन से डील करने का सही तरीका नहीं है। जो भी चीन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, वह गलतफहमी में है और गलत व्यक्ति से पंगा ले रहा है। अगर अमेरिका सच में फेंटानिल समस्या से निपटना चाहता है तो सही तरीका ये है कि चीन से बात करे और एक दूसरे को पूरा सम्मान दें। अगर अमेरिका युद्ध चाहता है, फिर चाहे वो टैरिफ युद्ध हो या व्यापार युद्ध या कोई भी युद्ध तो हम तैयार हैं और अंत तक लड़ेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed