फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China sends 24 flights with Covid-19 medical supplies, 20 more this week

चीन से 24 उड़ानों में भरकर भारत पहुंची मेडिकल सामग्री, 20 और विमान भी तैयार

Mon, 20 Apr 2020 09:25 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: अमित कुमार Updated Mon, 20 Apr 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
China sends 24 flights with Covid-19 medical supplies, 20 more this week
Covid 19 test kit China - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए चीन की कंपनियां अगले हफ्ते करीब 20 उड़ानों में जरूरी दवाएं व अन्य मेडिकल चीजें भेजेंगी। केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।अधिकारियों के मुताबिक चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन से 21 और 27 अप्रैल के लिए उड़ान भरने की अनुमति मांगी गई है। भारत के एफडीआई नियमों में बदलाव के बाद उपजे मतभेद के बीच भी कोरोना से लड़ने के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग जारी है। 

विज्ञापन


पिछले दो हफ्ते में करीब 24 उड़ानें शंघाई, ग्वांगझू, शेनझेन, शियान और हांगकांग से भारत आ चुकी हैं। इन उड़ानों के जरिए 390 टन मेडिकल सामग्री देश में लाई गई है। इसमें  RT-PCR टेस्ट किट, रेपिड एंटीबॉडी टेस्ट, थर्मामीटर, पीपीई शामिल हैं।   
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार विदेश मंत्रालय ने बताया है कि अधिकतर सामान इम्पिरियल लाइफ साइंस, एचएलएल, मैट्रिक्स लैब्स, इन्वेक्स हेल्थकेयर, मैक्स और रिलायंस की कंपनियों, टाटा, अडानी समूह से जुड़ा है। इस सूची में चार राज्य कर्नाटक, असम, तमिलनाडु और राजस्थान भी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन से जो सामान आया है, उसमें 6,50,000 टेस्टिंग किट भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया है कि चीनी कंपनियों को 1.5 करोड़ पीपीई किट और 15 लाख रेपिड टेस्टिंग किट का आर्डर मिला है। 


चीन में भारतीय राजदूत विक्रम मिसरी ने पिछले हफ्ते बताया था कि कोरोना से लड़ने के लिए चीन से निर्यात करना दोनों देशों के संबंधों के लिए अच्छा है। भारत ने भी उस समय चीन की मदद की थी, जब वह कोरोना के खतरे से बहुत ज्यादा जूझ रहा था। उस समय भारत ने वुहान में मेडिकल सामग्री भेजी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed