{"_id":"5fcf7da78ebc3ecf9277d894","slug":"china-says-it-is-working-with-india-to-decrease-border-tension-in-eastern-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने अलापा वार्ता राग, बोला- गतिरोध घटाने के लिए भारत के साथ कर रहे हैं काम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन ने अलापा वार्ता राग, बोला- गतिरोध घटाने के लिए भारत के साथ कर रहे हैं काम
Tue, 08 Dec 2020 06:54 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 08 Dec 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
भारत चीन गतिरोध
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध और कम करने के लिए चीन और भारत काम कर रहे हैं तथा दोनों देश अगले दौर की वार्ताओं के लिए विशेष इंतजाम करने को लेकर परामर्श करेंगे। एक वरिष्ठ चीनी अधिकारी ने मंगलवार को यह कहा। बता दें कि चीन और भारत की थल सेनाओं ने मई की शुरूआत में उपजे सीमा गतिरोध का हल करने के लिए छह नवंबर को कोर कमांडर स्तर की आठवें दौर की बैठक की थी।
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि दोनों पक्षों में अगले दौर की वार्ता कब होगी, चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, 'चीन और भारत सीमा मुद्दे पर राजनयिक और सैन्य माध्यमों से संवाद कर रहे हैं और हम सीमा पर गतिरोध और अधिक घटाने के लिए काम कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'मौजूदा आम सहमति को क्रियान्वित करने के आधार पर, हम आगे की वार्ताओं के लिए विशेष इंतजाम करने को लेकर परामर्श करेंगे।'
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि भारतीय थल सेना के करीब 50,000 सैनिक पूर्वी लद्दाख में विभिन्न चोटियों पर तैनात हैं। वहीं, सीमा पर गतिरोध को दूर करने के लिए दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता का अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। चीन ने भी समान संख्या में सैनिक तैनात कर रखे हैं। भारत का कहना है कि वह शांति का पक्षधर है लेकिन देश की अखंडता के साथ कोई खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन