फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China says cannot give concession under epidemic control, return of foreign students uncertain

कोरोना: चीन ने कहा- महामारी नियंत्रण में नहीं दे सकते रियायत, विदेशी छात्रों की वापसी अनिश्चित

Sat, 10 Jul 2021 12:00 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 10 Jul 2021 12:00 AM IST
सार

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के उप मंत्री ली बिन ने कहा कि प्राधिकारी आयातित संक्रमण को स्थानीय स्तर पर फैलने से रोकने और आयातित वस्तुओं की निगरानी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करते रहेंगे। कुछ शहरों में हाल में स्थानीय क्लस्टर देखे गए हैं, जो विदेश से आयातित डेल्टा स्वरूप के कारण हुए हैं। इन लहरों ने हमें याद दिलाया है कि हम अपने महामारी नियंत्रण उपायों में ढील नहीं दे सकते।
 

विज्ञापन
China says cannot give concession under epidemic control, return of foreign students uncertain
Chinese President Xi Jinping - फोटो : ANI

विस्तार

चीन ने कहा है कि वह विदेशी यात्रियों के लिए महामारी नियंत्रण में छूट नहीं दे सकता और संकेत दिए कि फिलहाल 23 हजार भारतीयों समेत चार लाख से ज्यादा विदेशी छात्रों को वापसी की इजाजत देने की कोई योजना नहीं है। इन छात्रों में से अधिकतर चीन के विश्वविद्यालयों में चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के उप मंत्री ली बिन ने कहा कि प्राधिकारी आयातित संक्रमण को स्थानीय स्तर पर फैलने से रोकने और आयातित वस्तुओं की निगरानी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करते रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया, कुछ शहरों में हाल में स्थानीय क्लस्टर देखे गए हैं, जो विदेश से आयातित डेल्टा स्वरूप के कारण हुए हैं। इनमें ग्वांगझाउ, शेनजेन और रुइली शामिल हैं। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने उन्हें उद्धृत करते हुए कहा, इन लहरों ने हमें याद दिलाया है कि हम अपने महामारी नियंत्रण उपायों में ढील नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यांमार सीमा से लगे शहर रुइली में बुधवार को लॉकडाउन लगा दिया गया क्योंकि अधिकारी चीन में कोविड-19 को नवीनतम प्रसार को नियंत्रित रखना चाहते हैं, जो डेल्टा स्वरूप से संबंधित है।

चीन के विदेश मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को चार लाख से ज्यादा विदेशी छात्रों की वापस लौटने की इजाजत देने संबंधी सवालों को टाले जाने के बाद ली की यह टिप्पणी आई है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों से यहां पढ़ने के लिए आने वाले वो छात्र पढ़ाई फिर से शुरू करने के लिए यहां आना चाहते हैं, जो पिछले साल से ही अपने देश में फंसे हुए हैं।


छात्रों की वापसी की इजाजत देने की मांग न सिर्फ भारत से बल्कि अन्य देशों से भी मुखर हुई है और हताश छात्रों ने इस महीने के शुरू में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पत्र लिखकर अपने विश्वविद्यालयों में लौटने के लिए उनसे दखल का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed