फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China's Change 5 safely landed carrying around 2 kilograms of lunar samples

चांद की सतह के टुकड़े लेकर धरती पर लौटा चीन का चंद्रयान

Thu, 17 Dec 2020 09:42 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 17 Dec 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
China's Change 5 safely landed carrying around 2 kilograms of lunar samples
फाइल फोटो

चीन का चंद्रयान ‘चांग ई 5’ चांद की सतह से नमूने लेने के बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आया है। चांद से 40 से अधिक वर्ष बाद नमूने पृथ्वी पर लाए गए हैं। ‘चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन’ (सीएनएसए) के अनुसार ‘चांग ई 5’ मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के सिजिवांग बैनर में स्थानीय समयानुसार देर रात एक बजकर 59 मिनट (बुधवार को) उतरा।

विज्ञापन

 

सीएनएसए के प्रमुख झांग केजन ने ‘चांग ई 5’ अभियान को सफल घोषित किया है। इसके साथ ही चंद्रमा की कक्षा में जाना, वहां उतरना और नमूने वापस लाने का चीन का वर्तमान तीन-चरणीय चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम सफलतापूर्वक समाप्त हो गया, जिसकी शुरुआत 2004 में हुई थी। ‘चांग ई 5’के चार में से दो मॉड्यूल एक दिसम्बर को चंद्रमा की सतह पर पहुंचे और सतह से खुदाई करके करीब दो किलोग्राम नमूने एकत्र किए। इन नमूनों को सील बंद कंटेनर में रखा गया और उसे वापस आने वाले मॉड्यूल में स्थानांतरित किया गया। ‘चांग ई 5’ चांद की सतह पर पहुंचने वाला चीन का तीसरा यान है।
विज्ञापन


सोवियत रोबोट लाया था नमूने
यह चीन के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम की कड़ी का हालिया अभियान है। अभियान के तहत भेजा गया ‘चांग ई 4’ चंद्रमा के सुदूरवर्ती क्षेत्र में पहुंचने वाला पहला यान था। इससे पहले पूर्व सोवियत संघ द्वारा भेजे गये रोबोट वाले लूना 24 अंतरिक्ष यान के जरिये वैज्ञानिकों को चांद से लाये गये नमूने प्राप्त हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed