फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Road Accident News: Many Killed and Injured In Jiangxi News in Hindi

China: चीन के जियांग्शी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, 17 लोगों की मौत; 21 घायल

Sun, 08 Jan 2023 10:15 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 08 Jan 2023 10:15 AM IST
सार

पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 22 लोग घायल भी हुए हैं। 

विज्ञापन
China Road Accident News: Many Killed and Injured In Jiangxi News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। अधिकारियों ने बताया, नानचांग काउंटी में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 22 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


कोहरे के कारण दृश्यता हुई शून्य 
अधिकारियों ने बताया, हादसा एक बजे से ठीक पहले हुआ था। जांच में सामने आया है कि गाड़ी चलाते समय यहां लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कोहरे के कारण दृश्यता न के बराबर बची है, जिस कारण इस प्रकार के सड़क हादसे हो रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों को धीरे व सावधानी से चलने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


इससे पहले सितंबर में चीन में हुए हादसे में 27 लोगों को मौत हो गई थी। हादसा दक्षिण-पश्चिमी गुइझोऊ प्रांत में हुआ था, जहां क्वारंटीन के लिए जा रही एक बस मोटरवे पर पलट गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed