{"_id":"60172e49cec2d66cbe2a8cb3","slug":"china-removes-uygar-language-from-educational-institutions-due-to-ongoing-atrocities-on-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने मुस्लिमों पर जारी अत्याचार के चलते शैक्षणिक संस्थानों से उइगर भाषा को हटाया ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन ने मुस्लिमों पर जारी अत्याचार के चलते शैक्षणिक संस्थानों से उइगर भाषा को हटाया
Mon, 01 Feb 2021 03:55 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 01 Feb 2021 03:55 AM IST
विज्ञापन
चीन
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों पर जारी अत्याचार के बीच क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों से उइगर भाषा को हटा दिया है। रेडियो फ्री एशिया के अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर पश्चिम चीन के शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र के केपलिन काउंटी में छात्रों को उइगर भाषा में निर्देश देने पर पाबंदी लगा दी गई है। इलाके में ज्यादातर उइगर आबादी है। चीन ने यह कदम तब उठाया है, जब उसका कानून अल्पसंख्यकों को द्विभाषी शिक्षा के अधिकार की गारंटी देता है।
विज्ञापन
रेडियो फ्री एशिया को भेजे गई ऑडियो रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा
रेडियो के मुताबिक, केपलिन काउंटी के एक युवक ने ऑडियो रिकॉर्ड कर रेडियो की उइगर सेवा को भेजा था। इस ऑडियो में युवक ने शिक्षा ब्यूरो को कॉल कर पूछा था कि उसके पड़ोसी के बच्चों को स्कूल (इंटरमेंट कैंप) में कैसे भेजना है। केपलिन शिक्षा ब्यूरो के कर्मचारी ने वह दो बच्चों को ला सकता है।
विज्ञापन
जब युवक ने अधिकारी से पूछा कि बच्चों को किस भाषा में शिक्षा दी जाएगी तो उसे जवाब मिला कि राष्ट्रीय भाषा या मंदारिन चीनी में। उइगर भाषा के बारे में पूछने पर उसे बताया गया कि अब क्षेत्र में राष्ट्रीय भाषा लागू कर दी गई है।
विज्ञापन