फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China removes six diplomats from UK over Hong Kong protester attack

Britain: मैनचेस्टर में चीनी अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी से की मारपीट, चीन ने छह राजनयिकों को वापस बुलाया

Wed, 14 Dec 2022 09:59 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 14 Dec 2022 09:59 PM IST
सार

16 अक्तूबर को मैनचेस्टर स्थित वाणिज्य दूतावास में एक प्रदर्शनकारी बॉब चैन को वाणिज्य दूतावास के मैदान में घसीटा गया और उस पर हमला किया गया जिसमें वह घायल हो गया था।

विज्ञापन
China removes six diplomats from UK over Hong Kong protester attack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

ब्रिटेन के मैनचेस्टर में चीन के वाणिज्य दूतावास के अंदर लोकतंत्र समर्थक हांगकांग के एक प्रदर्शनकारी को पीटने की घटना से विवाद खड़ा हो गया है। वहीं अब चीन ने कार्रवाई करते हुए महावाणिज्यदूत और पांच अन्य राजनयिकों को बुधवार को ब्रिटेन छोड़ने को कहा है।

विज्ञापन


ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लीवरली ने बताया कि ब्रिटिश पुलिस छह चीनी राजनयिकों से पूछताछ करना चाहती थी, इसके लिए ब्रिटिश सरकार ने बीजिंग अधिकारियों ने राजनायिक प्रोटोकॉल में छूट की मांग भी की थी। वहीं ब्रिटिश पक्ष ने चीनियों को जवाब देने और पुलिस जांच जारी रखने की अनुमति देने के लिए बुधवार की समय सीमा दी थी, लेकिन इसके बजाय, छह राजनयिक अब वापस चीन जा रहे हैं।
विज्ञापन


चीन की कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि कानून के शासन का हमारा पालन, जिस गंभीरता के साथ हम इन घटनाओं को लेते हैं, उसका प्रभाव पड़ा है और हम विश्व मंच पर और घरेलू स्तर पर कानून के शासन का पालन करना जारी रखेंगे, और हम दूसरों से भी ऐसा करने की उम्मीद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 16 अक्तूबर को मैनचेस्टर स्थित वाणिज्य दूतावास में एक प्रदर्शनकारी बॉब चैन को वाणिज्य दूतावास के मैदान में घसीटा गया और उस पर हमला किया गया जिसमें वह घायल हो गया था। घटना से जुड़े कुछ फोटो और वीडियो  सोशल मीडिया वायरल हुए थे जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed