{"_id":"5c6170efbdec2229c12b8e2a","slug":"china-rejects-turkish-criticism-on-uyghar-denied-the-death-of-poet","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन का तुर्की पर पलटवार, नहीं हुई हिरासत में किसी उइगर कवि की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन का तुर्की पर पलटवार, नहीं हुई हिरासत में किसी उइगर कवि की मौत
Mon, 11 Feb 2019 06:47 PM IST
आसिम खान
भाषा, बीजिंग
भाषा, बीजिंग
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 11 Feb 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने सोमवार को उइगर समुदाय के साथ व्यवहार को लेकर तुर्की की आलोचना पर पलटवार किया और अंकारा के इस दावे को खारिज किया कि मुस्लिम अल्पसंख्यकों के एक प्रसिद्ध कवि की हिरासत में मौत हो गई है। बीजिंग ने इसे झूठ करार दिया।
तुर्की के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी करके चीन के तुर्की भाषी उइगरों को चीन में सामूहिक रूप से हिरासत में लेने की गंभीर आलोचना की थी। तुर्की ने दावा किया था कि एक गीत के लिए आठ साल की सजा काट रहे कवि अब्दुरेहिम हेयित की हिरासत में मौत हो गई है।
लेकिन चीन ने रविवार को एक वीडियो जारी किया जिसमें खुद को हेयित बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह जीवित है और स्वस्थ है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमें आशा है कि तुर्की के अधिकारी सही और गलत में भेद कर पाएंगे तथा अपनी गलती को सुधारेंगे। उन्होंने अंकारा से अपने झूठे आरोप वापस लेने को कहा।