फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China rebukes Pakistan for raising the Kashmir issue, saying they should resolve the matter among themselves

China: कश्मीर राग अलापने पर PAK को चीन की दो टूक, कहा- आपस में सुलझाएं मामला; सिंधु जल संधि का जिक्र नहीं

Tue, 06 Jan 2026 07:02 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 06 Jan 2026 07:02 AM IST
सार

चीन ने साफ शब्दों में कहा है कि जम्मू-कश्मीर का विवाद आपसी बातचीत और द्विपक्षीय समझौतों के जरिए ही सुलझाया जाना चाहिए। बीजिंग में वांग यी और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार के बीच हुई 7वीं रणनीतिक वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में कश्मीर का उल्लेख तो है, लेकिन पाकिस्तान के पक्ष में कोई एकतरफा समर्थन नहीं दिया गया।

विज्ञापन
China rebukes Pakistan for raising the Kashmir issue, saying they should resolve the matter among themselves
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और चीन के विदेश मंत्री वांग यी। - फोटो : ANI

विस्तार

कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान को अपने सदाबहार दोस्त चीन से झटका लगा है। चीन ने इस मुद्दे को द्विपक्षीय समझौतों के आधार पर सुलझाने की बात कही है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार के बीच आयोजित 7वीं रणनीतिक वार्ता के समापन पर जारी संयुक्त बयान में कश्मीर का भी जिक्र है। लेकिन पाकिस्तान के पक्ष में चीन ने कोई एकतरफा बात नहीं कही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Switzerland: स्विटजरलैंड में मादुरो की सभी संपत्तियां फ्रीज, ट्रंप की कार्रवाई के बाद स्विस सरकार का बड़ा कदम
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पर चीन ने अपना रुख दोहराया
इस बयान में कहा गया है कि पाकिस्तानी पक्ष ने जम्मू-कश्मीर पर अपनी स्थिति और नवीनतम घटनाक्रमों के बारे में चीनी पक्ष को जानकारी दी। इस पर चीन ने अपना रुख दोहराया कि जम्मू और कश्मीर का विवाद इतिहास की देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपस में सुलझाएं मामला- चीन
इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर, संबंधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार उचित और शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिए। संयुक्त बयान में दोनों पक्षों ने समानता और पारस्परिक लाभ के सिद्धांत के तहत सीमा पार जल संसाधन सहयोग करने की जरूरत बताई। अंतरराष्ट्रीय कानूनी दायित्वों को पूरा करने की जरूरत पर जोर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Israel Attack Lebanon: इस्राइल ने लेबनान पर किया हवाई हमला, हिजबुल्ला-हमास के ठिकानों को निशाना बनाने का दावा

सिंधु जल संधि का जिक्र नहीं
अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखने के महत्व को दोहराया गया है। लेकिन भारत की ओर से सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के निर्णय का कोई जिक्र नहीं किया गया है। पहलगाम हमले के भारत ने इस जल संधि को स्थगित कर दिया था। कुल मिलाकर, चीन ने संतुलित रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को कश्मीर पर द्विपक्षीय समाधान का संदेश दिया।

अन्य वीडियो-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed