{"_id":"5c89b10fbdec2213ea5381a7","slug":"china-prevented-asean-countries-from-reaching-energy-reserves-of-south-china-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने आसियान देशों को दक्षिण चीन सागर के ऊर्जा भंडारों तक पहुंचने से रोका : अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन ने आसियान देशों को दक्षिण चीन सागर के ऊर्जा भंडारों तक पहुंचने से रोका : अमेरिका
Thu, 14 Mar 2019 07:10 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 14 Mar 2019 07:10 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
अमेरिका ने चीन पर आरोप लगाया है कि वह अवैध निर्माण गतिविधियों के जरिये दक्षिण चीन सागर में मौजूद ऊर्जा भंडार तक आसियान देशों को पहुंचने से रोक रहा है। इस क्षेत्र में 2500 अरब का ऊर्जा भंडार मौजूद है।
पोम्पियो ने कहा, अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में चीन के अवैध द्वीप-निर्माण केवल सुरक्षा मामला नहीं है। इसके जरिये वह इस क्षेत्र में अपनी पैठ बनाकर बैठ गया है। उन्होंने दावा किया कि इसके विपरीत अमेरिकी सरकार दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लिए ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि इस क्षेत्र के देशों की अपनी ऊर्जा तक पहुंच हो। हम उनकी मदद करना चाहते हैं।
हम साझेदारी बनाना चाहते हैं। हम पारदर्शी लेन-देन चाहते हैं, कर्ज का जाल नहीं। हम जिम्मेदारी से तलाश करते हैं। लेकिन, चीन नियमों के साथ नहीं खेलता। बता दें कि चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर दावा करता है जबकि वियतनाम, फिलीपींस, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान भी इस क्षेत्र के हिस्सों पर दावा करते हैं।