फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China president XI Jinping hosted dinner for Muizzu and his wife

China: मुइज्जू और उनकी पत्नी के लिए जिनपिंग ने की रात्रिभोज की मेजबानी, महत्वपूर्ण समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

Thu, 11 Jan 2024 03:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 11 Jan 2024 03:11 AM IST
सार

मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक आधिकारिक प्रेस बयान में कहा कि जिनपिंग के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मुइज्जू चीन की यात्रा पर गए हैं। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन
China president XI Jinping hosted dinner for Muizzu and his wife
जिनपिंग से मिले मुइज्जू। - फोटो : Social Media

विस्तार

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चीन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मुइज्जू और उनकी पत्नी साजिदा मोहम्मद के लिए राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी की। बता दें, मुइज्जू ने एक दिन पहले चीन से अनुरोध किया था कि वे अधिक से अधिक चीनी पर्यटकों को मालदीव भेजें। भारत से विवाद के कारण मालदीव फिलहाल पर्यटकों की कमी से जूझ रहा है।

विज्ञापन

मुइज्जू के कार्यालय ने दी यह जानकारी
मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक आधिकारिक प्रेस बयान में कहा कि जिनपिंग के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मुइज्जू चीन की यात्रा पर गए हैं। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। मुइज्जू ने दोनों देशों के बीच सामाजिक-आर्थिक संबंधों और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए चीनी अधिकारियों के साथ भी बैठकें कीं।

विज्ञापन

20 प्रमुख समझौतों का आदान प्रदान हुआ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मालदीव और चीन ने बीस प्रमुख समझौतों का आदान-प्रदान किया। समझौतों पर हस्ताक्षर के दौरान, उन्होंने बीजिंग में ग्रेट हॉल ऑफ पीपल में समारोह में भाग लिया। प्रमुख समझौतों की सूची में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, मत्स्य पालन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और बीआरआई सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी पर्यटकों के मालदीव आने का अनुरोध
एक दिन पहले, चीन के फुजियान प्रांत में मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव बिजनेस फोरम को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने चीन को अपना निकटतम सहयोगी बताया था। उन्होंने चीन के बेल्ट एंड इनिशिएटिव (बीआरआई) परियोजनाओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कि चीन हमारा करीबी सहयोगी है। हम दोनों विकास में भागीदार हैं। चीन की इसी परियोजना के कारण मालदीव में बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है। उन्होंने आग्रह किया कि चीन से अधिक संख्या में पर्यटक मालदीव पहुंचे।

क्या है इस दौरे का उद्देश्य
चीनी विदेश मंत्रालय के एक अन्य प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि राष्ट्रपति मुइज्जू के पदभार संभालने के बाद यह किसी विदेशी देश की पहली राजकीय यात्रा होगी। राष्ट्रपति शी राष्ट्रपति मुइज्जू के लिए एक स्वागत समारोह और स्वागत भोज की मेजबानी करेंगे। प्रवक्ता ने आगे बताया कि दोनों राष्ट्राध्यक्ष बातचीत करेंगे और सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने विदेश मंत्रालय की नियमित ब्रीफिंग में बताया कि प्रधानमंत्री ली कियांग और नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति के अध्यक्ष झाओ लेजी राष्ट्रपति मुइज्जू से मुलाकात करेंगे।

निलंबित मंत्रियोें को मिलता रहेगा वेतन
मालदीव की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणियां करने के वजह से कैबिनेट मंत्री मरियम शिउना, महजूम माजिद और मालशा शरीफ को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, उन्हें अपना वेतन मिलता रहेगा। निलंबन के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रपति कार्यलय के संचार मंत्री इब्राहिम खलील ने बताया कि निलंबित मंत्रियों को पहले की तरह ही भुगतान किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed