{"_id":"5d74b5bc8ebc3e93cc43edee","slug":"china-plans-to-invest-1-billion-in-pakistan-development-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की विकास परियोजनाओं में 72 सौ करोड़ रुपये का निवेश करेगा चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान की विकास परियोजनाओं में 72 सौ करोड़ रुपये का निवेश करेगा चीन
Sun, 08 Sep 2019 04:36 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 08 Sep 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चीन की योजना पाकिस्तान की विकास परियोजनाओं में एक अरब डॉलर का निवेश करने की है। पाकिस्तान में चीन के राजदूत याओ जिंग ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
इस्लामाबाद में वुमेंस चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईडब्ल्यूसीसीआई) में एक प्रतिनिधिमंडल से बात करते हुए जिंग ने कहा कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) से जुड़ी विकास परियोजनाओं की प्रगति संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि चीन की योजना पाकिस्तान की विकास परियोजनाओं में एक अरब डॉलर का निवेश करने की है।
विज्ञापन
याओ ने कहा कि चीन-पाकिस्तान मुक्त व्यापार करार (सीपीएफटीए) को अक्टूबर में अंतिम रूप दिया जाएगा।उसके बाद कृषि और समुद्री खाद्य उत्पादों सहित 90 प्रतिशत पाकिस्तानी निर्यात पर शून्य शुल्क लगेगा। याओ ने कहा कि बाजार के पहुंच से पाकिस्तान का निर्यात लगभग 3600 करोड़ रुपये बढ़ जाएगा, जिससे द्विपक्षीय व्यापार के बीच असमानता कम होगी।
विज्ञापन
राजदूत ने बताया की कि चीनी महिला उद्यमियों को पाकिस्तानी बाजार की जानकारी देने और नेटवर्किंग को बढ़ावा देने के लिए नवंबर में होने वाले पांचवें इस्लामाबाद एक्सपो में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पाकिस्तान की महिला उद्यमियों को चीन में आयोजित होने वाले एक्सपो में भाग लेने और व्यापार के अवसरों का पता लगाने के लिए चीन भेजा जाएगा।