फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China opens worlds longest expressway Tianshan mountains tunnel mega project global infrastructure news

Longest Expressway Tunnel: चीन ने खोली दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग, मिनटों में तय होगा घंटों का सफर

Fri, 26 Dec 2025 07:10 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 26 Dec 2025 07:10 PM IST
सार

China Opens World's Longest Expressway Tianshan Tunnel: चीन ने शिनजियांग में 22.13 किलोमीटर लंबी तियानशान शेंगली सुरंग खोलकर दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे सुरंग होने का दावा किया है। यह सुरंग उरूमकी-युली एक्सप्रेसवे का हिस्सा है और उत्तर-दक्षिण शिनजियांग को जोड़ती है।

विज्ञापन
China opens worlds longest expressway Tianshan mountains tunnel mega project global infrastructure news
सैन्य परेड में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

चीन ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित करते हुए शिनजियांग क्षेत्र में दुनिया की सबसे लंबा एक्सप्रेसवे सुरंग यातायात के लिए खोल दिया है। इस ऐतिहासिक परियोजना के शुरू होने से दुर्गम पर्वतीय इलाकों में आवागमन आसान हो गया है और यात्रा का समय घंटों से घटकर मिनटों में सिमट गया है।

विज्ञापन


चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, 22.13 किलोमीटर लंबी तियानशान शेंगली सुरंग को शुक्रवार को औपचारिक रूप से खोल दिया गया। यह सुरंग उत्तर-पश्चिमी चीन के शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र में स्थित तियानशान पर्वत श्रृंखला के बीच से गुजरती है। इसके चालू होने से खतरनाक और लंबी पहाड़ी यात्रा अब लगभग 20 मिनट में पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जापान की फैक्ट्री में शख्स ने धारदार चाकू से भीड़ पर किया हमला, 14 घायल; हिरासत में आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया की सबसे लंबा एक्सप्रेसवे सुरंग
चीन कम्युनिकेशंस कंस्ट्रक्शन कंपनी के चेयरमैन सोंग हाईलियांग ने दावा किया कि इस सुरंग ने दो विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। पहला, यह दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग है और दूसरा, इसमें हाईवे सुरंगों के लिए सबसे गहरी वर्टिकल शाफ्ट बनाई गई है। यह तकनीकी दृष्टि से चीन की इंजीनियरिंग क्षमता का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।


उत्तर को दक्षिण से जोड़ेगी
यह सुरंग G0711 उरूमकी-युली एक्सप्रेसवे का अहम हिस्सा है, जिसे भी शुक्रवार को ही चालू किया गया। यह एक्सप्रेसवे शिनजियांग के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों के बीच एक प्रमुख परिवहन मार्ग के रूप में काम करेगा। तियानशान पर्वत श्रृंखला लगभग 2500 किलोमीटर तक फैली है, जो क्षेत्र को दो हिस्सों में बांटती है।

यात्रा समय में बड़ी कटौती
एक्सप्रेसवे के शुरू होने से उरूमकी और कोरला के बीच यात्रा का समय करीब सात घंटे से घटकर लगभग तीन घंटे रह गया है। यह परियोजना पांच वर्षों में पूरी की गई और इस पर करीब 46.7 अरब युआन (लगभग 6.63 अरब अमेरिकी डॉलर) की लागत आई है। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे क्षेत्रीय विकास, व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article