फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   hong kong news China threatens Western countries including US, will tear their eyes blind

हांगकांग पर आलोचना से भड़का चीन, अमेरिका समेत पश्चिमी देशों को धमकी, कहा- आंखें फोड़ देंगे

Fri, 20 Nov 2020 12:07 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 20 Nov 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
hong kong news China threatens Western countries including US, will tear their eyes blind
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान - फोटो : twitter

हांगकांग के मुद्दे पर चीन की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। इन आलोचनाओं को लेकर चीन भड़क उठा है और उसने अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा को 'आंखें' निकालने की धमकी दे डाली है। इन सभी पांच पश्चिमी देशों ने हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक सांसदों को अयोग्य ठहराने के लिए चीन द्वारा बनाए गए नियमों की आलोचना को लेकर 'फाइव आइज' गठबंधन बनाया है। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा ने चीन से कहा है कि वह अपने नए नियमों को वापस ले।

विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने पश्चिमी देशों को चीन के मामलों से दूर रहने की चेतावनी दी। चीनी विदेश मंत्रालय के वुल्फ वॉरियर के रूप में जाने वाले लिजियान ने कहा, पश्चिमी लोगों को सतर्क रहना चाहिए अन्यथा उनकी आंखें बाहर निकाल ली जाएंगी। उन्होंने कहा, 'चीन कभी कोई परेशानी नहीं पैदा करता और न ही किसी चीज से डरता है।'
विज्ञापन



चीन की संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने वालों को कर देंगे अंधा
चीनी प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि पश्चिमी देशों को सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए कि चीन ने पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश हांगकांग को वापस पा लिया है। संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा ने एक खुफिया साझेदारी की हुई है, जिसे 'फाइव आइज' कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उइगुर मुस्लिमों पर अत्याचार को लेकर संयुक्त राष्ट्र में घिरा चीन, बचाव में कूदा कर्जदार पाकिस्तान

लिजियान ने कहा, उनकी पांच आंखें हैं या दस, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यदि वे चीन की संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों को नुकसान पहुंचाने का साहस करते हैं, तो उन्हें अपनी आंखों के बारे में सावधान रहना चाहिए, जिन्हें फोड़ा जा सकता है और उन्हें अंधा किया जा सकता है।


'फाइव आइज' ने प्रस्ताव को बताया आलोचकों की आवाज दबाने वाला अभियान
गौरतलब है कि, पांच देशों के विदेश मंत्रियों ने कहा है कि हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक सांसदों को अयोग्य ठहराने वाला चीनी सरकार का नया प्रस्ताव सभी आलोचकों की आवाज को दबाने के लिए एक सोचे-समझे अभियान का हिस्सा प्रतीत होता है। इन देशों के संयुक्त बयान ने प्रस्ताव को चीन के अंतरराष्ट्रीय दायित्वों और हांगकांग को उच्च-स्तरीय स्वायत्तता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान करने के अपने वादे के उल्लंघन के रूप में वर्णित किया।

ब्रिटेन ने 1997 में चीन को सौंपा हांगकांग
ब्रिटेन ने 1997 में एक समझौते के तहत लगभग 75 लाख की आबादी वाले हांगकांग को चीन को सौंप दिया था, लेकिन समझौते में निर्धारित किया गया कि 50 वर्षों के बाद हांगकांग को स्थानीय मामलों में स्वायत्तता दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed