फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China official think tank casts doubt on Taliban unity ability to form inclusive Afghan govt Pakistan

चीन: तालिबान की एकता पर थिंक टैंक ने जताया शक, कहा- समावेशी सरकार बनाना बड़ी चुनौती

Sun, 03 Oct 2021 09:11 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 03 Oct 2021 09:11 PM IST
सार

चीनी थिंक टैंक की रिपोर्ट में कहा गया, “चीन और पाकिस्तान को अफगान मुद्दे पर साथ आकर अफगान तालिबान को खुले विचारों वाली समावेशी सरकार बनाने और लचीली घरेलू तथा विदेश नीति के क्रियान्वयन के लिए मनाना चाहिए।”

विज्ञापन
China official think tank casts doubt on Taliban unity ability to form inclusive Afghan govt Pakistan
चीन के विदेश मंत्री वांग यी और तालिबान का राजनीतिक चेहरा मुल्ला अब्दुल गनी बरादर (बाएं)। - फोटो : Social Media

विस्तार

चीनी सरकार से जुड़े एक थिंक टैंक ने कहा है तालिबान के सामने इस वक्त कई चुनौतियां हैं। इनमें एकता और एक खुले विचारों वाली तथा समावेशी सरकार बनाना गो सबसे बड़ी चुनौती हैं। ग्लोबल टाइम्स में शनिवार को छपी थिंक टैंक की रिपोर्ट में कहा गया कि चीन और पाकिस्तान को साथ मिलकर यह तय करना चाहिए कि तालिबान अपनी प्रतिबद्धताओं को निभाने के लिए तत्पर रहे।
विज्ञापन

इस रिपोर्ट में कहा गया, “चीन और पाकिस्तान को अफगान मुद्दे पर साथ आकर अफगान तालिबान को खुले विचारों वाली समावेशी सरकार बनाने और लचीली घरेलू तथा विदेश नीति के क्रियान्वयन के लिए मनाना चाहिए।” सरकार द्वारा संचालित शंघाई अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संस्थान’ के चीन-दक्षिण एशिया सहयोग शोध केंद्र के महासचिव लिउ जोंगी की ओर से लिखी गई रिपोर्ट में कहा गया, “वर्तमान में अफगान तालिबान का बयान अतीत से बिलकुल अलग है, लेकिन हमें नहीं पता कि भविष्य में वह क्या नीति अपनाएंगे।” 
विज्ञापन
विज्ञापन

लिउ ने लिखा, “अफगान तालिबान के सामने अब कई गंभीर चुनौतियां हैं। पहली है अफगान तालिबान की एकता। दूसरी, अफगान तालिबान समावेशी और खुले विचारों वाली सरकार बनाना चाहते हैं या नहीं।” उन्होंने लिखा, “तीसरा, भोजन की कमी से मानवीय और शरणार्थियों की आपदा आ सकती है। चौथा, वे अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहायता और मान्यता चाहते हैं, लेकिन उसी समय उन्हें विश्व की कुछ सबसे शत्रुतापूर्ण ताकतों से प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है।”
विज्ञापन

लेख में कहा गया कि चीन और पाकिस्तान रणनीतिक साझेदार हैं। और उन्हें क्षेत्रीय सुरक्षा तथा स्थायित्व के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए। रिपोर्ट में रणनीतिक विशेषज्ञों की उन बातों की भी आलोचना की गई है, जिनमें कहा जा रहा है कि तालिबान द्वारा सत्ता पर काबिज होना चीन और पाकिस्तान की सफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed