{"_id":"63803fa8a34d060c46675a73","slug":"china-news-fire-broke-out-at-21-floor-residential-building-in-urumqi-many-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: चीन के उरुमकी में धू-धूकर जली 21 मंजिला इमारत, 10 जिंदा जले, नौ घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China: चीन के उरुमकी में धू-धूकर जली 21 मंजिला इमारत, 10 जिंदा जले, नौ घायल
Fri, 25 Nov 2022 05:28 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 25 Nov 2022 05:28 PM IST
सार
उरुमकी में एक 21 मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के शिनजियांग उइगर में बड़ा हादसा हो गया। यहां की राजधानी उरुमकी में एक 21 मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, वहीं नौ अन्य घायल हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मध्य चीन में कुछ दिन पहले ही आग लगने की घटना में 38 लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, शिनजियांग की राजधानी उरुमची में स्थित अपार्टमेंट में गुरुवार रात आग लग गई। आग को बुझाने में तीन घंटे का समय लगा। उन्होंने बताया कि इमारत में आग लगने के कारण 10 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए। घटना में घायल हुए किसी व्यक्ति की जान को खतरा नहीं है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इमारत के एक बेडरूम में बिजली के तार संबंधी किसी दिक्कत के कारण आग लगी। इससे कुछ दिन पहले मध्य चीन की एक वाणिज्य एवं व्यापार कंपनी में आग लगने से 38 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन