फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China New COVID Wave News: Coronavirus Omicron XBB Variant Cases News in Hindi

Corona Alert: चीन में कोरोना की नई लहर का खतरा, जून से एक हफ्ते में साढ़े छह करोड़ लोग हो सकते हैं संक्रमित

Fri, 26 May 2023 09:40 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 26 May 2023 09:40 AM IST
सार

विशेषज्ञ डॉक्टर ने कहा कि कहा कि चीन में मई के अंत तक चार करोड़ लोग हर हफ्ते कोरोना की चपेट में आएंगे। वहीं जून तक यह आंकड़ा साढ़े छह करोड़ तक पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
China New COVID Wave News: Coronavirus Omicron XBB Variant Cases News in Hindi
चीन में कोरोना का कहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन में फिर से कोरोना की लहर आ सकती है और यह लहर इतनी खतरनाक होने की आशंका है कि चीन में जून में हर हफ्ते साढ़े छह करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। यह दावा किया है चीन के नेशनल क्लीनिकल रिसर्च सेंटर फॉर रेसपिरेटरी डिजीज के निदेशक झोंग नानशान ने। नानशान का दावा है कि जून तक चीन में साढ़े छह करोड़ लोग हर हफ्ते कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। 
विज्ञापन


अप्रैल से चीन में बढ़ रहे कोरोना मरीज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन में अप्रैल महीने से ही कोरोना के मरीजों की संख्या में फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है। चीन में कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट XBB को बताया जा रहा है। चीन को गुआंगझू शहर में एक बायोटेक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए झोंग नानशान ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि चीन में मई के अंत तक चार करोड़ लोग हर हफ्ते कोरोना की चपेट में आएंगे। वहीं जून तक यह आंकड़ा साढ़े छह करोड़ तक पहुंच सकता है। 
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीन के ट्रायल जारी
चीन के मीडिया के अनुसार, XBB ओमिक्रोन के BA.2.75 और BJ.2 सब-वैरिएंट का ही हाइब्रिड रूप है। इससे पहले बीते साल चीन में कोरोना महामारी ने पूरे देश को अपनी चपेट में लिया था और चीन में उस वक्त हर दिन करीब साढ़े तीन करोड़ कोरोना संक्रमित मिले थे। वहीं कोरोना की लहर को देखते हुए चीन की सरकार ने भी बचाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत चीन में नई कोरोना वैक्सीन को इस्तेमाल के लिए अंतिम मंजूरी देने की तैयारी चल रही है, जो कोरोना के XBB वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी होगी। चीन के ड्रग रेगुलेटर्स ने इन वैक्सीन के शुरुआती दो चरण को अपनी मंजूरी दे दी है और जल्द ही तीसरे और चौथे चरण के परीक्षण के बाद उन्हें भी मंजूरी दे दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed