फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China named its Mars mission Tianwen-1 on the occasion of Chinese Space Day

चीनी‘अंतरिक्ष दिवस’ के मौके पर चीन ने अपने मंगल मिशन का नाम तियानवेन-1 रखा

Fri, 24 Apr 2020 03:32 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Fri, 24 Apr 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
China named its Mars mission Tianwen-1 on the occasion of Chinese Space Day
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जूझ रहे चीन ने शु्क्रवार को अपने ‘अंतरिक्ष दिवस’ के अवसर पर अपने मंगल मिशन का नाम ‘तियानवेन-1’ रखा। चीन की इसी साल के अंत में मंगल पर ‘तियानवेन-1’ को प्रक्षेपित करने की योजना है।

विज्ञापन


चीन ने 1970 में इसी दिन अपना पहला उपग्रह दोंग फांग होंग-1 प्रक्षेपित किया था। इस साल चीन की इस उपलब्धि को 50 साल पूरे हो गए हैं। भारत, अमेरिका, रूस और यूरोपीय संघ की तरह चीन भी अपने इस साल के मिशन से मंगल पर पहुंचने की कोशिश करेगा। 
विज्ञापन


चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) ने मंगल मिशन का नाम ‘तियानवेन’ रखा जिसका अर्थ है स्वर्गीय प्रश्न या स्वर्ग से प्रश्न। यह चीन के जाने माने कवि कु युआन की लिखी एक कविता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कु क्वान ने ‘तियानवेन’ में अपनी कविता के माध्यम से आकाश, सितारों, प्राकृतिक घटनाओं, मिथकों एवं वास्तविक दुनिया को लेकर सवाल पूछे हैं जिनमें उन्होंने पारंपरिक अवधारणाओं और सत्य को पाने की भावना को लेकर अपना संशय भी व्यक्त किया है।

सरकारी संवाद समिति ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि सीएनएसए ने कहा कि चीन के मंगल ग्रह अन्वेषण संबंधी सभी मिशनों को तियानवेन श्रृंखला के नाम से जाना जाएगा, जो सच का पता लगाने एवं विज्ञान संबंधी अन्वेषण करने और प्रकृति एवं ब्रह्मांड संबंधी खोज के प्रति चीन की दृढ़ता का प्रतीक हैं।

हाल के वर्षों में चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष यान भेजने वाली एक प्रमुख अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उभरा है। चीन फिलहाल खुद का एक अंतरिक्ष स्टेशन भी बना रहा है। हालांकि चीन इस क्रम में साल 2011 में एक बार असफल हो चुका है जब उसने रूसी अंतरिक्षयान से मंगल पर यिंगहुओ-1 भेजने की कोशिश की थी। प्रक्षेपण के कुछ समय बाद ही यान रास्ता भटक गया था।


अभी तक अमेरिका, रूस, यूरोपीय संघ और भारत मंगल पर यान भेजने में सफल रहे हैं। भारत मंगलयान के सफल प्रक्षेपण के साथ ही पहला ऐसा एशियाई देश बन गया था जिसने मंगल मिशन में सफलता हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed