फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China: More than 30 thousand visitors closed in Shanghai Disneyland Park after finding coronavirus in one person

चीन में फिर बढ़ रहा कोरोना: एक शख्स मिला कोरोना पॉजिटिव, डिज्नीलैंड पार्क में 30 हजार लोगों को बंद कर जबरन करवाई जांच

Wed, 03 Nov 2021 01:34 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शंघाई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शंघाई Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 03 Nov 2021 01:34 AM IST
सार

शंघाई डिज्नीलैंड पार्क के अधिकारियों ने बाद में घोषणा की कि उन्होंने अन्य प्रांतों और शहरों में महामारी की जांच में सहयोग करने के लिए पार्क को दो दिनों के लिए बंद कर दिया है।

विज्ञापन
China: More than 30 thousand visitors closed in Shanghai Disneyland Park after finding coronavirus in one person
Shanghai Disney Park - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 चीन में बुधवार को कोविड-19 के 100 से अधिक नये मामले सामने आए जिनमें से नौ मामले बीजिंग में मिले। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने के बीच यहां पहले ही कई पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं जिनमें शहर के निवासियों के देश के अन्य हिस्सों में जाने पर प्रतिबंध शामिल है। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने बुधवार को कहा कि मंगलवार को कोविड-19 के 93 स्थानीय रूप से संक्रमित हुए मरीज और 16 नये मरीज सामने आए जो विदेशों से संक्रमित होकर आए थे। हाल के दिनों में संक्रमण के ये नये मामले सबसे ज्यादा हैं।

विज्ञापन

स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि नये स्थानीय मामलों में से 35 मामले रूस की सीमा से लगने वाले हेलियोंगजियांग प्रांत में, 14 हेबेई में, अन्य 14 गानसु में, नौ बीजिंग में, छह इनर मंगोलिया में, चोंगकिंग और किंगहाई में चार-चार, चियांगशी, युन्नान और निंगशिया में दो-दो मामले और सिचुआन में एक मामला मिला।
विज्ञापन


शंघाई डिज्नीलैंड पार्क को दो दिनों के लिए किया गया बंद 
चीन ने एक आगंतुक के कोरोना जांच में सकारात्मक परीक्षण आने के बाद शंघाई डिज्नीलैंड पार्क को बंद कर दिया। इस दौरान पार्क में करीब 30,000 आगंतुक मौजूद थे। यह घटना रविवार की है, जिसमें एक ग्राहक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी आगंतुक को कोविड परीक्षण कराने के लिए मजबूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंघाई डिज्नीलैंड पार्क के अधिकारियों ने बाद में घोषणा की कि उन्होंने अन्य प्रांतों और शहरों में महामारी की जांच में सहयोग करने के लिए पार्क को दो दिनों के लिए बंद कर दिया है। इसके साथ ही चीन की सरकार यह दिखाना चाहती है कि वह अपनी महामारी रोकथाम की जीरो टॉलरेंस रणनीति को लागू करने को लेकर कितनी गंभीर है।

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी का कोविड परीक्षण किया
हांग्जो शहर के एक व्यक्ति के कोविड परीक्षण करने पर वह पॉजिटिव पाया गया था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, वह व्यक्ति शनिवार को डिज्नीलैंड गया था और रविवार शाम को शंघाई डिज्नीलैंड ने घोषणा की कि अब कुछ समय के लिए किसी भी आगंतुक को पार्क में प्रवेश की अनुमति नहीं दे जाएगी। इसके तुरंत बाद, पार्क के दरवाजों को बंद कर दिया गया और शहर के स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और सभी का कोविड परीक्षण कराया गया।

रविवार रात को घंटों तक जांच का सिलसिला चलता रहा और हजारों की संख्या में दर्शक पार्क में फंसे रहे। उन्होंने नकारात्मक परीक्षण परिणाम प्राप्त करने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार किया ताकि वे पार्क छोड़ सकें। इस दौरान रात के समय में होने वाला आतिशबाजी का कार्यक्रम भी हुआ। आगंतुकों ने इसका आनंद लिया और अपना जांच परिणाम आने का इंतजार करते रहे।


जिन लोगों के कोरोना टेस्ट परिणाम नकारात्मक आए, उन्हें अगले 14 दिनों के दौरान फिर से परीक्षण करने के लिए कहा जाएगा। चीन के नेताओं ने देश में इस वायरस को रोकने के लिए कुछ सख्त कदम उठाए हैं। इनसे तहत करीब 80 फीसदी आबादी का टीकाकरण किया गया है और महामारी के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed