फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China mine collapse many people died injured and missing officials

Mine Collapse In China: चीन में खदान धंसने से दो लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लापता, बचाव अभियान जारी

Wed, 22 Feb 2023 11:01 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 22 Feb 2023 11:01 PM IST
सार

बचाव दल ने आठ लोगों को निकाला, जिनमें से दो की मौत हो चुकी थी, जबकि छह लोगों को अस्पताल भेजा गया। खदान से लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
China mine collapse many people died injured and missing officials
चीन में खदान (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन के उत्तर में स्थित भीतरी मंगोलिया क्षेत्र में एक खदान के धंसने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 लापता बताए गए हैं। सरकारी समाचार मीडिया ने आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण के हवाले से बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि खदान के नीचे 50 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


बचाव दल ने आठ लोगों को निकाला, जिनमें से दो की मौत हो चुकी थी, जबकि छह लोगों को अस्पताल भेजा गया। बचाव अभियान जारी है। यह घटना इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के अलशा लेफ्ट बैनर में हुई और अधिकारी अंदर फंसे लोगों को बचाने के काम में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार बचाव अभियान आठ टीमों द्वारा चलाया जा रहा है जिसमें 334 बचाव कर्मी, विभिन्न प्रकार के 129 बचाव वाहन और नौ सुरक्षा विशेषज्ञ शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि लापता लोगों को खोजने के लिए चल रहे प्रयासों में मदद के लिए आसपास के इलाकों से बचाव कर्मियों को भी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed