{"_id":"63f65171b45d3a6918007292","slug":"china-mine-collapse-many-people-died-injured-and-missing-officials-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mine Collapse In China: चीन में खदान धंसने से दो लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लापता, बचाव अभियान जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Mine Collapse In China: चीन में खदान धंसने से दो लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लापता, बचाव अभियान जारी
Wed, 22 Feb 2023 11:01 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:01 PM IST
सार
बचाव दल ने आठ लोगों को निकाला, जिनमें से दो की मौत हो चुकी थी, जबकि छह लोगों को अस्पताल भेजा गया। खदान से लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
चीन में खदान (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के उत्तर में स्थित भीतरी मंगोलिया क्षेत्र में एक खदान के धंसने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 लापता बताए गए हैं। सरकारी समाचार मीडिया ने आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण के हवाले से बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि खदान के नीचे 50 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
बचाव दल ने आठ लोगों को निकाला, जिनमें से दो की मौत हो चुकी थी, जबकि छह लोगों को अस्पताल भेजा गया। बचाव अभियान जारी है। यह घटना इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के अलशा लेफ्ट बैनर में हुई और अधिकारी अंदर फंसे लोगों को बचाने के काम में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार बचाव अभियान आठ टीमों द्वारा चलाया जा रहा है जिसमें 334 बचाव कर्मी, विभिन्न प्रकार के 129 बचाव वाहन और नौ सुरक्षा विशेषज्ञ शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि लापता लोगों को खोजने के लिए चल रहे प्रयासों में मदद के लिए आसपास के इलाकों से बचाव कर्मियों को भी भेजा गया है।
विज्ञापन