फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china lockdown, Orders for mass covid investigation in Shanghai

China Lockdown : चीन के शंघाई के यांगपू जिले में सामूहिक कोविड जांच के आदेश, लॉकडाउन लागू

Sat, 29 Oct 2022 03:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 29 Oct 2022 03:46 AM IST
सार

चीन के वुहान से उत्तर पश्चिम में कई शहरों के भीतर कोरोना के मामले एक बार फिर सामने आने के बाद लॉकडाउन लगाया गया है। शून्य कोविड नीति के कारण यहां ऐसे इलाकों को सील भी किया गया है जहां कोरोना मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
china lockdown, Orders for mass covid investigation in Shanghai
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

चीन में इस बार भी कोरोना देखा जा रहा है। यहां तीन वर्ष पूर्व वुहान से फैला कोरोना वायरस एक बार फिर सामने आया है, जिसके बाद शहर में आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। इसी तरह चीन के व्यावसायिक शहर शंघाई के प्रशासन ने अपने यांगपू जिले के सभी 13 लाख लोगों की कोविड-19 की जांच के शुक्रवार को आदेश दिए। साथ में कहा है कि जांच रिपोर्ट आने तक लोग घरों से न निकलें।

विज्ञापन


इसी तरह के आदेश इस साल गर्मियों में भी दिए गए थे जिसके बाद पूरे शहर में दो माह तक लॉकडाउन लागू रहा। ढाई करोड़ की आबादी वाले इस शहर की स्थानीय अर्थव्यवस्था तबाह हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, पिछली बार लगे लॉकडाउन में शहर के भीतर खाद्यान्न संकट खड़ा हो गया और लोगों व अधिकारियों में कई बार टकराव हुआ था। 
विज्ञापन


चीन के वुहान से उत्तर पश्चिम में कई शहरों के भीतर कोरोना के मामले एक बार फिर सामने आने के बाद लॉकडाउन लगाया गया है। शून्य कोविड नीति के कारण यहां ऐसे इलाकों को सील भी किया गया है जहां कोरोना मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में चीन में लगातार तीसरे दिन कोरोना के 1,000 से ज्यादान नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी रहेंगे प्रतिबंध
कारोबारी पत्रिका ‘काईचिन’ के मुताबिक, चीन में पाबंदियां बरकरार रहने के संकेत हैं और शंघाई हुआनपू नदी में एक द्वीप पर स्थायी पृथक-वास केंद्र बनाने की योजना पर काम कर रहा है। पत्रिका के मुताबिक, इसमें 3,009 पृथक कक्ष और 3250 बिस्तर होंगे और इसके निर्माण का काम छह महीने में पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed