फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China leads in patents of generative AI News in hindi

Gen AI: जनरेटिव एआई के पेटेंट में चीन सबसे आगे; भारत शीर्ष पांच देशों में शामिल

Fri, 05 Jul 2024 04:30 AM IST
विशांत श्रीवास्तव यूएन हिंदी समाचार
यूएन हिंदी समाचार Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 05 Jul 2024 04:30 AM IST
सार

 जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल लगाातार कई देशों में बढ़ता जा रहा है। विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन के मुताबिक  पेटेंट अर्जियां दर्ज कराने में चीन सबसे आगे है।  

विज्ञापन
China leads in patents of generative AI News in hindi
AI - फोटो : Freepik

विस्तार

चीन जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (GenAI) की पेटेंट अर्जियां दर्ज कराने में सबसे आगे है। चीन के आविष्कारकों ने इस क्षेत्र में, अमेरिका, कोरिया गणराज्य, जापान और भारत जैसे अन्य प्रमुख देशों को पीछे छोड़ दिया है। ये दावा विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन (WIPO) की एक रिपोर्ट में किया गया है। 

विज्ञापन


विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2014 से 2023 की समाप्ति तक  54 हजार जनरेटिव एआई आवेदन दर्ज किए गए थे। इनमें से 25 प्रतिशत 2023 में ही बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


चीन ने कई प्रमुख देशों को पीछे छोड़ दिया
2014 से 2023 के दौरान 38 हजार से अधिक जनरेटिव एआई पेटेंट आवेदन चीन ने दर्ज कराए हैं, जो अमेरिका से छह गुना ज्यादा हैं। शीर्ष पांच आविष्कारक देशों में चीन (38,210 आविष्कार), अमेरिका (6,276 आविष्कार), कोरिया गणराज्य (4,155 आविष्कार), जापान (3,409) और भारत (1,350) शामिल हैं।  भारत जनरेटिव एआई आविष्कार के मामले में पांचवां सबसे बड़ा स्थान है और उसनेपांच शीर्ष आवेदकों में, सबसे अधिक औसत वार्षिक वृद्धि दर्ज की है, जोकि 56 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, जनरेटिव एआई अब जीवन विज्ञान, विनिर्माण, परिवहन, सुरक्षा और दूरसंचार सहित अन्य व्यवसायों में फैल रही है।

'जनरेटिव एआई जीवन में बहुत बदलाव ला रही है’
WIPO के महानिदेशक डैरेन टैंग ने कहा, "जनरेटिव एआई एक ऐसी रूपान्तरकारी प्रौद्योगिकी के रूप में उभरी है जिसमें, हमारे कार्य करने, जीवन जीवन और खेलने के तरीकों को पूरी तरह बदल देने की क्षमता है। पेटेंटिंग के रुझानों और डेटा के विश्लेषण से WIPO को यह उम्मीद है कि सभी लोगों को, तेजी से विकसित हो रही इस तकनीक और इसकी भविष्य दिशा को समझने में मदद मिलेगी.”


उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट से नीति निर्माताओं को जनरेटिव एआई को आम लोगों की भलाई के लिए विकसित करने में मदद मिलेगी और यह रिपोर्ट नए आविष्कारकों, शोधकर्ताओं और अन्य लोगों को जनरेटिव एआई के तेजी से विकसित हो रहे परिदृश्य और इसके वैश्विक प्रभाव को समझने में मदद करेगी।

(नोट: यह लेख संयुक्त राष्ट्र हिंदी समाचार सेवा से लिया गया है।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed