फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China launched two powerful aircraft carrier in Indian ocean

समुद्र में ताकत बढ़ा रहा 'ड्रैगन', हिंद महासागर में उतारे दो एयरक्राफ्ट कैरियर

Tue, 31 Dec 2019 05:18 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 31 Dec 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
China launched two powerful aircraft carrier in Indian ocean
सांकेतिक तस्वीर

चीन ने दो शक्तिशाली समुद्री विध्वंसक पोत का जलावतरण किया। वह हिंद महासागर में जिबूती नौसैनिक अड्डे पर बहुत बड़ा गोदी बना रहा है ताकि अपने विमान वाहक पोतों को वहां रख सके। सरकारी मीडिया ने 2019 को चीन की सेना के लिए ‘ईयर ऑफ हार्वेस्ट’ करार दिया है जिस दौरान उसने काफी संख्या में आधुनिक हथियार जुटाए हैं। बता दें कि चीन हर महीने अपने बेड़े में नौसैनिक पोत जोड़ रहा है।

विज्ञापन


सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने सोमवार को खबर दी कि चीन ने शुक्रवार को अपने छठे टाईप 055 और 23वें टाईप 052डी गाइडेड मिसाइल विध्वंसक लांच किए थे। ये पोत करीब दो वर्षों में संचालन के लिए तैयार होंगे। सैन्य नीतियों में 2013 में बदलाव करने के बाद से सेना ने तीन लाख सैनिक कम किए हैं और चीन के प्रभाव का विस्तार करने और वैश्विक पहुंच बढ़ाने के लिए नौसेना का व्यापक विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन


विमान वाहक पोतों के अभियान में देरी से कदम रखने वाले चीन ने 17 दिसंबर को अपने दूसरे विमान वाहक पोत शैनडांग को लांच किया, जो पहले लेओनिंग के मुकाबले बड़ा है। लेओनिंग सोवियत समय का पुनर्निर्मित जहाज है जिसे 2012 में चीनी नौसेना में शामिल किया गया था। आधिकारिक मीडिया खबरों में बताया गया कि शैनडांग पर 36 लड़ाकू विमान तैनात हो सकते हैं और हेलीकॉप्टरों को भी इस पर तैनात किया जा सकता है जबिक लेओनिंग पर 24 लड़ाकू विमान तैनात किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि चीन आगामी वर्षों में पांच से छह विमान वाहक पोत हासिल करने की योजना बना रहा है। इस बीच चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू कियान ने पुष्टि की है कि चीन जिबूति में 400 मीटर लंबा गोदी बना रहा है ताकि अपने विमान वाहक पोतों को वहां रख सके। उन्होंने कहा कि संबंधित सुविधाओं पर काम योजनाबद्ध तरीके से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed