{"_id":"5d5803f28ebc3e89be0cf85d","slug":"china-launched-its-first-commercial-rocket-smart-dragon-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने लॉन्च किया अपना पहला कमर्शियल रॉकेट ‘स्मार्ट ड्रैगन-1’","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन ने लॉन्च किया अपना पहला कमर्शियल रॉकेट ‘स्मार्ट ड्रैगन-1’
Sat, 17 Aug 2019 07:24 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 17 Aug 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
china flag
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने शनिवार को व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए अपना पहला रॉकेट सफलता पूर्वक लॉन्च कर दिया है। चीन के सरकारी टेलीविजन चैनल सीसीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की सरकारी स्पेस एजेंसी के इस कदम से देश में निजी कंपनियों द्वारा कमर्शियल उपग्रहों के प्रक्षेपण को बढ़ावा मिलेगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 23 टन वजनी स्मार्ट ड्रैगन-1 रॉकेट ने तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी निर्धारित कक्षा में पहुंचाया। यह लॉन्चिंग जियोकॉन गांसू नामक जगह से की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर इसे लॉन्च किया गया। तीनों उपग्रह निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर गए हैं।
गौरतलब है कि स्मार्ट ड्रैगन-1 वाहन रॉकेट चीनी अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक ग्रुप के अधीनस्थ लॉन्ग मार्च रॉकेट कंपनी द्वारा निर्मित रॉकेट है। यह इस कंपनी द्वारा बनाया गया पहला वाणिज्य रॉकेट भी है। इसकी कुल लंबाई 19.5 मीटर और व्यास 1.2 मीटर है।