फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China is provoking political parties against American project in Nepal

नेपाल : अमेरिकी परियोजना के विरुद्ध राजनीतिक दलों को भड़का रहा चीन, बुनियादी ढांचा विकास रोकने का प्रयास

Wed, 23 Feb 2022 02:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काठमांडो।
एजेंसी, काठमांडो। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 23 Feb 2022 02:36 AM IST
सार

अमेरिकी अनुदान सहायता समझौते के खिलाफ एक दिन पूर्व हुई हिंसक झड़प में नेपाल पुलिस के 17 और सशस्त्र पुलिस बल के 7 सैनिक घायल हो चुके हैं।

विज्ञापन
China is provoking political parties against American project in Nepal
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

नेपाल में जहां राजनीतिक नेतृत्व अमेरिका समर्थित 50 करोड़ डॉलर की ढांचागत परियोजना को लेकर संसद में बहस कर रहा है वहीं चीन से प्रेरित नेपाली सियासी दल इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मिलेनियम चैलेंज कॉर्पोरेशन (एमसीसी) के विरुद्ध नेपाली कम्युनिस्ट पार्टियों के विरोध को चीन हवा दे रहा है और चीनी अफसर अमेरिकी विरोध भड़काने में जुटे हैं।
विज्ञापन


चीन समर्थित पार्टियों का मकसद नेपाल के बुनियादी ढांचे के लिए अमेरिकी अनुदान को रोकना है। एमसीसी एक अमेरिकी विदेशी सहायता एजेंसी है जिसका उद्देश्य गरीबी से संघर्ष है और इस कार्यक्रम के लिए अर्हता हासिल करने वाला नेपाल पहला देश रहा है। इस आशय के एक समझौते पर 2017 में हस्ताक्षर किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, अमेरिकी अनुदान सहायता समझौते के खिलाफ एक दिन पूर्व हुई हिंसक झड़प में नेपाल पुलिस के 17 और सशस्त्र पुलिस बल के 7 सैनिक घायल हो गए।

हालांकि शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली सरकार ने एमसीसी के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से संसदीय चर्चा व समर्थन के लिए संसद के द्वार खोले हैं। लेकिन चीन-अमेरिका में टकराव के चलते चीनी विदेश मंत्रालय नेपाल में अमेरिकी परियोजना के खिलाफ प्रचार अभियान चला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed