फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China is preparing the third silo field, America and india will be on target

चीन: परमाणु हमले के लिए तीसरी साइलो फील्ड हो रही तैयार, अमेरिका व भारत पर होगा निशाना

Mon, 23 Aug 2021 03:51 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हॉगकॉग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हॉगकॉग Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 23 Aug 2021 03:51 PM IST
सार

चीन लगातार अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाता जा रहा है। उसने 110 व 120 मिसाइलों की क्षमता वाली दो साइलो फील्ड तो तैयार कर ही ली थीं। अब तीसरी ऐसी ही साइलो फील्ड सामने आई है। 
 

विज्ञापन
China is preparing the third silo field, America and india will be on target
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका और भारत को चुनौती देने के लिए चीन लगातार अपनी सैन्य क्षमता बढ़ा रहा है। अपनी सैन्य ताकत में वह अब परमाणु हथियारों को भी शामिल कर रहा है। खुफिया तरीके से परमाणु मिसाइलों के लिए बनाई गईं दो साइलो फील्ड तो पहले ही दुनिया की नजरों में सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब चीन की तीसरी साइलो फील्ड भी सामने आयी है। 

विज्ञापन

ताजा जानकारी के मुताबिक, चीन खुफिया तरीके से तीसरी साइलो फील्ड तैयार कर रहा है। यहां से कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइलें दागी जा सकेंगी। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी रॉकेट फोर्स इन बैलेस्टिक मिसाइलों का संचालन करेगी। इससे पहले भी चीन की दो साइलों फील्ड पर से पर्दा सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए उठ चुका है। 
विज्ञापन


मंगोलिया के पास बना रहा साइलो फील्ड 
चाइना एयरोस्पेस स्टडीज इंस्टीट्यूट के रॉड्रिक ली ने इस साइलो फील्ड की खोज की है। उनकी खोज के मुताबिक चीन मंगोलिया के पास साइलो फील्ड तैयार कर रहा है। यहां से कम से कम 30 से 36 परमाणु मिसाइलों का संचालन किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सैटेलाइट तस्वीरों से ये साइलो फील्ड भी पहले की दो साइलो फील्ड जैसी ही दिख रही है। हालांकि, यह फील्ड चीन के लिए इस लिए खास होगी क्योंकि रॉकेट कमांड सेंटर से इसकी दूरी बेहद ही कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साइलो फील्ड का चल चुका है पता 
इससे पहले सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए ही चीन की दो साइलो फील्ड का पता दुनिया को चल चुका है। यूमेन के पास के रेगिस्तान में चीन ने 120 बैलेस्टिक मिसाइल वाली साइलो फील्ड तैयार की है। वहीं शिंजियांग प्रांत का हामी शहर इसका दूसरा ठिकाना है। यहां पर 110 परमाणु मिसाइल क्षमता वाली साइलो फील्ड तैयार की गई है। 


क्या है साइलो फील्ड 
साइलो फील्ड ऐसी जगह है, जहां पर परमाणु मिसाइलों को लांच करने के लिए हमेशा तैयार रखा जाता है। यह जगह अंडरग्राउंड होती है, जिसमें मिसाइलें तैयार की जाती है। चीन ने ऐसी तीन साइलो फील्ड तैयार कर ली हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed