फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China is preparing for three crew member sending them in space for construction of new space station

चीन: नए अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए तीन क्रू सदस्य को भेजने की तैयारी, साल के अंत तक होगा तैयार

Wed, 16 Jun 2021 12:09 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 16 Jun 2021 12:09 PM IST
सार

चीन अपने नए अंतरिक्ष स्टेशनों में तीन महीने के लिए तीन क्रू सदस्यों को भेजने की तैयारी कर रहा है। ऐसी जानकारी दी जा रही है कि गुरुवार की सुबह इन्हें भेजा जाएगा।

विज्ञापन
China is preparing for three crew member sending them in space for construction of new space station
अंतरिक्ष यात्री (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन तीन महीनों के लिए अपने नए अंतरिक्ष स्टेशन में पहले तीन क्रू सदस्यों को भेजने के लिए तैयार है। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने बुधवार को यह घोषणा की। गुरुवार की सुबह चीन अंतरिक्ष स्टेशन में पहले तीन क्रू सदस्य भेजेगा। 

विज्ञापन


‘चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी’ (सीएमएसए) निदेशक के सहायक ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अंतरिक्ष यान ‘शेनझोउ-12’ का जियुक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपण किया जाएगा। यह अंतरिक्ष यान तीन यात्रियों निए हैशेंग, लियु बोमिंग और तांग होंग्बो को चीन के अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए अंतरिक्ष में लेकर जाएगा।
विज्ञापन


अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के दौरान यह अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर जाने वाला पहला मिशन होगा। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के अगले महीने होने वाले 100 वर्ष के जश्न समारोह के मद्देनजर यह मिशन शुरू किया जा रहा है।शेनझोउ-12 में जाने वाले अंतरिक्ष यात्री कोर मॉड्यूल में तैनात होंगे और तीन महीनों तक अंतरिक्ष की कक्षा में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी जानकारी गई है कि लॉन्ग मार्च-2एफ रॉकेट से यह यान प्रक्षेपित किया जाएगा। इस अंतरिक्ष स्टेशन के अगले साल तक तैयार होने की संभावना है। चाइना मैन्ड स्पेस इंजीनियरिंग ऑफिस के निदेशक यांग लिवेई ने कहा कि अंतरिक्ष यात्री तीन महीनों के लिए अंतरिक्ष में रहेंगे और इस दौरान वे मरम्मत और देखरेख जैसे काम करेंगे। चीन की, अंतरिक्ष केंद्र के तैयार होने से पहले, इस साल और अगले साल अंतरिक्ष में 11 मिशन भेजने की योजना है।


चीन के अंतरिक्ष स्टेशन के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) का प्रतिस्पर्धी होने की संभावना है जो पृथ्वी की निचली कक्षा में मॉड्यूलर अंतरिक्ष केंद्र है। आईएसएस नासा (अमेरिका), रोस्कोमोस (रूस), जाक्सा (जापान), ईएसए (यूरोप) और सीएसए (कनाडा) की परियोजना है। आईएसएस के काम करने की अवधि समाप्त होने के बाद चीन का तियांगोंग इकलौता अंतरिक्ष स्टेशन हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed