फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China is going to set up a city in space, preparing to build a giant structure in Earths orbit

'ड्रैगन' के इरादे: अंतरिक्ष में शहर बसाने जा रहा चीन, पृथ्वी की कक्षा में विशालकाय ढांचा बनाने की तैयारी

Thu, 02 Sep 2021 06:37 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 02 Sep 2021 06:37 AM IST
सार

  • विशालकाय ढांचा के निर्माण में हल्के वजन वाली चीजों का किया जाएगा इस्तेमाल
  • 2035 तक अंतरिक्ष से बिजली लेगा चीन, एक मील चौड़ा सौर ऊर्जा स्टेशन होगा

विज्ञापन
China is going to set up a city in space, preparing to build a giant structure in Earths orbit
अंतरिक्ष में चीनी यान - फोटो : twitter

विस्तार

चीन अब पृथ्वी की कक्षा में कई किलोमीटर का विशालकाय ढांचा बनाने की तैयारी कर रहा है। इसमें सोलर पावर प्लांट, टूरिस्ट कांप्लेक्स, गैस स्टेशन से लेकर एस्टेरॉइड खनन की भी सुविधा होगी। चीन के राष्ट्रीय प्राकृतिक विज्ञान फाउंडेशन ने 5 साल की योजना की घोषणा करते हुए शोधकर्ताओं को तकनीक विकसित करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


2035 तक अंतरिक्ष से बिजली लेगा चीन 
इसके निर्माण में हल्के वजन वाली चीजों का इस्तेमाल किया जाएगा। ताकि इन्हें मौजूदा रॉकेट से कक्षा में पहुंचाया जा सके। यह ऐसी पहली परियोजना है जिसमें 1 मील चौड़ा सौर ऊर्जा स्टेशन होगा, जो 2035 तक चीनी ग्रिड को बिजली देगा। दूसरे प्रोजेक्ट्स में ऑर्बिटल प्लेटफार्म कई मील के होंगे। इनके सामने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन बोना दिखाई देगा, जो सिर्फ 350 फीट तक चौड़ा है।
विज्ञापन


नासा को चुनौती देना चाहता है चीन 
इस ढांचे को लेकर फाउंडेशन ने कोई खास जानकारी नहीं दी है। नई जानकारी सिर्फ सौदों के लिए दिए गए निर्देशों को लेकर है। चीन अपने स्पेस स्टेशन के जरिए अमेरिका के नासा को चुनौती देना चाहता है। दरअसल नासा कई अन्य यूरोपीय देशों के साथ मिलकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को ऑपरेट कर रहा है। फिलहाल इस स्पेस स्टेशन पर 7 अंतरिक्ष यात्री मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed