{"_id":"5f9ad9f38ebc3e9bc202ca60","slug":"china-is-establishing-world-highest-altitude-data-center-in-tibet","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन बना रहा है दुनिया का सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित डेटा केंद्र, इन तीन देशों की करेगा मदद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन बना रहा है दुनिया का सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित डेटा केंद्र, इन तीन देशों की करेगा मदद
Thu, 29 Oct 2020 08:34 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तिब्बत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तिब्बत
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 29 Oct 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन तिब्बत में दुनिया का सबसे अधिक ऊंचाई पर क्लाउड कंप्यूटिंग डेटा केंद्र का निर्माण कर रहा है। आधिकारिक मीडिया ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस डेटा केंद्र से चीन के अलावा दक्षिण एशिया के देशों जैसे नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान की डेटा स्टोरेज की जरूरत को पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार यह डेटा केंद्र तिब्बती क्षेत्रीय राजधानी शहर ल्हासा में उच्च प्रौद्योगिकी वाले क्षेत्र में 3,656 मीटर की ऊंचाई पर है। यह दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित डेटा केंद्र होगा।
विज्ञापन
इस परियोजना पर चीन करीब 11.8 अरब युआन या 1.80 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है। ल्हासा स्थित निंग्सुआन टेक्नोलॉजी ग्रुप ने कहा कि इस डेटा केंद्र के जरिये कई तरह की सेवाएं मसलन वीडियो रेंडरिंग,ऑटोनमस ड्राइविंग, डिस्टैंस लर्निंग डेटा बैकअप उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन