{"_id":"5f35b8208ebc3eabe67b37a1","slug":"china-is-damaged-25-billions-dollar-due-to-horrific-floods","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से बेहाल चीन को हुआ 25 अरब डॉलर का नुकसान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बाढ़ से बेहाल चीन को हुआ 25 अरब डॉलर का नुकसान
Fri, 14 Aug 2020 07:12 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 14 Aug 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में आई भीषण बाढ़ में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हो गए हैं। एक आपातकालीन प्रबंधन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इसकी वजह से देश को सीधे तौर पर 25 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बाढ़ ने देश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों की प्रमुख नदियों को प्रभावित किया है। दक्षिण चीन को अक्सर गर्मी के मौसम में बाढ़ से जूझना पड़ता है। चीन के बड़े शहर बाढ़ से काफी हद तक बच गए हैं, लेकिन पिछले साल के अंत में मध्य चीनी शहर वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
आपातकालीन प्रबंधन के उपाध्यक्ष झोउ ज्यूवेन ने बताया कि 219 लोग मृत या लापता हो गए हैं और बाढ़ से 54,000 घर नष्ट हो गए हैं। चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, लेकिन इस समय यहां विकास की दर बहुत धीमी हो गई है।
विज्ञापन