फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China increasing Navy strength, commissioned the third aircraft carrier

China: नौसेना की ताकत बढ़ा रहा चीन, तीसरे विमानवाहक पोत का किया जलावतरण 

Fri, 17 Jun 2022 01:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 17 Jun 2022 01:57 PM IST
सार

चीन के पहले विमानवाहक पोत लियाओनिंग का जलावतरण 2012 में किया गया था। उसके बाद 2019 में दूसरे विमानवाहक पोत ‘शेडोंग’ का जलावतरण किया गया।

विज्ञापन
China increasing Navy strength, commissioned the third aircraft carrier
China aircraft carrier - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन लगातार भारत और अमेरिका की चिंता बढ़ा रहा है। थल और वायु सेना के बाद वह नौसेना की ताकत में भी तेजी से इजाफा कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को चीन ने अपने तीसरे विमानवाहक पोत फुजियान का जलावतरण किया। चीन की आधिकारिक मीडिया ने बताया कि शुक्रवार को पूर्वी तटीय प्रांत फुजियान के नाम पर तीसरे विमानवाहक पोत का जलावतरण किया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन



कोरोना के कारण देरी से हुआ जलावतरण 
कोविड-19 को लेकर शंघाई में लॉकडाउन के कारण चीन के तीसरे विमानवाहक पोत के जलावतरण में दो महीने की देरी हुई। 23 अप्रैल को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) की 73वीं वर्षगांठ के आसपास इसका जलावतरण किया जाना था। जानकारी के मुताबिक, चीन का पहला विमानवाहक पोत लियाओनिंग सोवियत युग के जहाज का एक परिष्कृत रूप है, जिसका जलावतरण 2012 में किया गया था और उसके बाद 2019 में दूसरे विमानवाहक पोत ‘शेडोंग’ का जलावतरण किया गया जो स्वदेश में निर्मित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला ड्रोन विमान वाहक पोत
चीन के नए युद्धपोत को पहला ड्रोन विमान वाहक पोत बताया जा रहा है। जहाज 50 मानव रहित प्रणालियों को ले जा सकता है, जिसमें मानव रहित नौकाएं, ड्रोन और पानी के नीचे चलने वाले वाहन शामिल हैं। चीन अपनी नौसेना का तेजी से आधुनिकीकरण कर रहा है, जिसमें नए विमानवाहक पोतों का निर्माण भी शामिल है। चीन ने श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह को 99 साल की लीज पर भी लिया है और अरब सागर में पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह का विस्तार और आधुनिकीकरण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed