फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China increasing cooperation for BRI in Sri Lanka Beijing engaged in expanding geo-strategic center

चीन की चाल: श्रीलंका में बीआरआई के लिए लगातार बढ़ा रहा सहयोग बढ़ा रहा, भू-रणनीतिक केंद्र बढ़ाने में जुटा बीजिंग

Wed, 05 Jan 2022 01:06 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोलंबो।
एजेंसी, कोलंबो। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 05 Jan 2022 01:06 AM IST
सार

पॉलिसी रिसर्च ग्रुप, पोरेग ने एक लेख में लिखा है कि कि श्रीलंका में अपना विस्तार करने के लिए चीनी राजदूत क्यूई जेनहोंग ने क्रिसमस से ठीक पहले तमिल बहुसंख्यक उत्तरी प्रांत का दौरा किया। इसके बाद चीनी अफसरों ने गिलान सागर ककड़ी हैचरी और पूर्वी अरियालाई क्षेत्रों में जाकर मदद की।

विज्ञापन
China increasing cooperation for BRI in Sri Lanka Beijing engaged in expanding geo-strategic center
चीन-श्रीलंका (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

चीन हिंद महासागर में द्वीपीय राष्ट्र श्रीलंका को बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के लिए एक भू-रणनीतिक केंद्र के बतौर देखते हुए अपने कदम लगातार बढ़ा रहा है। इस संबंध में वह यहां न सिर्फ स्थानीय समुदायों में एकजुटता बढ़ाने के नाम पर भोजन के पैकेट बांट रहा है बल्कि जाफना, मन्नार और गिलान सागर व पूर्वी अरियालाई क्षेत्रों का लगातार दौरा कर रहा है।

विज्ञापन


पॉलिसी रिसर्च ग्रुप, पोरेग ने एक लेख में लिखा है कि कि श्रीलंका में अपना विस्तार करने के लिए चीनी राजदूत क्यूई जेनहोंग ने क्रिसमस से ठीक पहले तमिल बहुसंख्यक उत्तरी प्रांत का दौरा किया। इसके बाद चीनी अफसरों ने गिलान सागर ककड़ी हैचरी और पूर्वी अरियालाई क्षेत्रों में जाकर मदद की। जाफना में थोड्डावेली, मन्नार में न्यू सिल्क रोड फूडस्टफ फैक्ट्री का भी दौरा किया। वह यहां भारतीय प्रभाव वाले क्षेत्रों में तमिलनाडु के साथ सांस्कृतिक व भाषाई रिश्तों को देखते हुए मदद का हाथ बढ़ा रहा है और कोरोना टीकों तथा समुद्री खीरे उगाने में भी सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन


श्रीलंका ने किया एक अरब डॉलर के आर्थिक राहत पैकेज का एलान
श्रीलंका सरकार ने मंगलवार को गंभीर विदेशी मुद्रा संकट के बीच 1.2 अरब डॉलर के आर्थिक राहत पैकेज का एलान किया है। यहां तक कि वित्तमंत्री बेसिल राजपक्षे ने दावा किया कि रेटिंग एजेंसियों के दायित्वों को पूरा करने में असमर्थता के बावजूद देश अपने वैश्विक कर्ज पर चूक नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, श्रीलंका एक पखवाड़े में 50 करोड़ डॉलर के अंतरराष्ट्रीय सॉवरेन बांड का भुगतान विधिवत करेगा। उन्होंने कहा, आर्थिक राहत पैकेज को समायोजित करने के लिए 229 अरब श्रीलंकाई रुपये (1.2 अरब डॉलर) खर्च किए जाएंगे। बता दें कि श्रीलंका का विदेशी भंडार दिसंबर के प्रारंभ में सिर्फ एक माह के आयात के लिए था। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि नए बाहरी वित्तपोषण स्रोतों के अभाव में सरकार के लिए 2022 और 2023 में अपने विदेशी ऋण दायित्वों को पूरा करना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed