फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China in un said ukraine crisis must resolve through political solution

UN: यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान की मांग,चीन ने कहा- देशों की प्रादेशिक अखंडता का सम्मान जरूरी

Thu, 26 Feb 2026 02:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 26 Feb 2026 02:12 PM IST
सार

चीन ने कहा है कि रूस यूक्रेन युद्ध का स्थायी समाधान होना चाहिए। चीन ने संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में कहा कि राजनीतिक तरीके से ही इस संकट का समाधान हो सकता है। 

विज्ञापन
China in un said ukraine crisis must resolve through political solution
रूस-यूक्रेन जंग - फोटो : PTI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी स्थायी मिशन के राजनयिक थंग फेइ ने एक आपात विशेष यूएन महासभा में यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान की मांग की। शांति के समर्थन पर फैसले का मसौदा पारित होने के बाद अपने भाषण में थंग फेइ ने कहा कि वर्तमान नाजुक वक्त में चीन को इंतजार है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय संकट के राजनीतिक समाधान के लिए लाभकारी वातावरण तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यूएन महासभा शांति के लिए रचनात्मक भूमिका निभाएगी। चीन इस संकट के राजनीतिक समाधान के लिए सकारात्मक कोशिश जारी रखेगा।
विज्ञापन


चीनी राजनयिक ने क्या-क्या कहा
  • थंग फेइ ने कहा कि चीन अभी यूएन महासभा के फैसले मसौदे पर मतदान से अलग हुआ है। चीन का हमेशा से विचार है कि विभिन्न देशों की प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान करना जरूरी है, और साथ ही यूएन चार्टर के सिद्धांतों का पालन करना है। विभिन्न पक्षों की सुरक्षा चिंताओं को महत्व देना है और संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए लाभदायक सभी कोशिशों का समर्थन करना चाहिए।
  • विज्ञापन
  • थंग फेइ ने कहा कि समस्या का जड़ से समाधान करना चाहिए ताकि अधिक संतुलित, प्रभावी और सतत् यूरोपीय सुरक्षा ढांचा बन जाए।
  • यूएन महासभा ने यूक्रेन की चिरस्थायी शांति के समर्थन का फैसला, पक्ष में 107, विपक्ष में 7 और अनुपस्थिति में 51 मतों से पारित किया।
जेलेंस्की ने ट्रंप से की बात
जिनेवा में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने फोन पर विस्तार से चर्चा की। इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने का रास्ता खोजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेनी राष्ट्रपति का मानना है कि इन बैठकों के माध्यम से बातचीत को शीर्ष नेताओं के स्तर तक ले जाने का मौका मिलेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुश्किल और संवेदनशील मुद्दों को सुलझाने और युद्ध को पूरी तरह खत्म करने का यही एकमात्र प्रभावी तरीका है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इन शांति प्रयासों का समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed