फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Holds Biggest Military Drills In A Year Around Taiwan As Punishment news in hindi

China Taiwan Tension: ताइवान में नई सरकार बनने से बौखलाया चीन, ताइपे में किया अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास

Thu, 23 May 2024 03:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 23 May 2024 03:28 PM IST
सार

लाई चिंग-ते ने सोमवार को ताइवान के नए राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभाला। अपने शपथ समारोह में उन्होंने कहा था कि चीन को युद्ध की धमकी छोड़ देनी चाहिए। लाई के कार्यभार संभालने पर चीन ने अपनी नाराजगी व्यक्त की।

विज्ञापन
China Holds Biggest Military Drills In A Year Around Taiwan As Punishment news in hindi
चीन-ताइवान - फोटो : ANI

विस्तार

ताइवान में नए राष्ट्रपति के शपथ लेने के कुछ ही दिनों बाद चीन ने ताइवान के आसपास एक साल में अपना सबसे व्यापक सैन्य अभ्यास आयोजित किया। चीन ने गुरुवार सुबह 7:45 बजे (स्थानीय समय) से सैन्य अभ्यास की शुरुआत की। चीन के इस अभ्यास का मकसद आजाद ताइवान की मांग कर रहे अलगाववादी लोगों को सजा देना और बाहरी ताकतों के हस्तक्षेप को चेतावनी देना है। 
विज्ञापन


बाहरी ताकतों का मतलब अमेरिका से है। बता दें कि अमेरिका ताइवान का मुख्य सैन्य समर्थक है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन लगातार कह रहे हैं कि अगला हमला हुआ तो अमेरिका 23 मिलियन लोगों की रक्षा करेगा। वहीं चीन का मकसद ताइवान को अपने नियंत्रण में लेना है।
विज्ञापन


ताइवान में नई सरकार बनने पर बौखलाया चीन
लाई चिंग-ते ने सोमवार को ताइवान के नए राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभाला। अपने शपथ समारोह में उन्होंने कहा था कि चीन को युद्ध की धमकी छोड़ देनी चाहिए। लाई के कार्यभार संभालने पर चीन ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। लाई को बधाई देने के लिए चीन ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की निंदा की। चीन ने ताईपे का समर्थन करने वाले एक अमेरिकी कांग्रेसी और अमेरिका के रक्षा कंपनियों पर प्रतिबंध भी लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताइवान सरकार की बढ़ी मुश्किलें
चीनी सैन्य अभ्यास के कारण हाल ही में ताइवान में बनी नई सरकार के लिए परेशानी और बढ़ गई है। विपक्षी सांसद कानून में बदलाव की मांग कर रहे हैं। इस बदलाव का उद्देश्य नए राष्ट्रपति लाई चिंग-ते की शक्तियों पर लगाम लगाना है। कानून में बदलाव की मांग के बीच मंगलवार रात हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। शुक्रवार को कानून में बदलाव पर आगे की कार्यवाही हो सकती है, ऐसे में प्रदर्शन दोबारा शुरू होने की आशंका है।


सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सेना ताइवान जलडमरूमध्य , ताइवान द्वीप के उत्तर, दक्षिण और पूर्व में और किनमेन, मात्सु, वुकिउ और डोंगयिन द्वीपों के आसपास के क्षेत्रों में अभ्यास कर रही है। ताइवान के रक्षा मंत्री ने कहा कि वह सैन्य अभ्यास पर नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed