{"_id":"5eba16a613bee362f6126a56","slug":"china-hits-back-at-so-called-coronavirus-24-lies-by-us-politicians-and-donald-trump-as-war-of-words-escalates","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन-अमेरिका की तल्खी और बढ़ी, बीजिंग ने कहा- ट्रंप दोबारा राष्ट्रपति बनने के लिए लगा रहे आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन-अमेरिका की तल्खी और बढ़ी, बीजिंग ने कहा- ट्रंप दोबारा राष्ट्रपति बनने के लिए लगा रहे आरोप
Tue, 12 May 2020 08:54 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 12 May 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपती शी जिनपिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका हमेशा से ही चीन पर कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगाता रहा है। अमेरिका का आरोप है कि कोविड-19 का वायरस चीन की वुहान लैब में तैयार हुआ है। वहीं, अब आरोपों से बौखलाए चीन ने अमेरिका पर हमला बोला है।
विज्ञापन
चीन ने कोरोना वायरस पर लगाए जा रहे आरोपों का खंडन किया है और अमेरिकी राजनेताओं द्वारा वायरस को लेकर चीन को कहे जा रहे '24 लाइज (झूठ)' वाले बयान पर आपत्ति दर्ज कराई है। बीजिंग ने ट्रंप प्रशासन पर खुद की असफलताओं को छिपाने का आरोप लगाया है और कहा है कि ट्रंप दोबारा राष्ट्रपति बनने के लिए उसपर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्री की वेबसाइट पर शनिवार को पोस्ट किए गए 11,000 शब्दों के लेख में चीन पर लगाए गए 24 झूठे आरोपों का बिंदुवार खंडन किया गया है। इसमें कहा गया है कि अमेरिकी राजनेताओं और मीडिया आउटलेट्स द्वारा मनगढ़ंत तरीके से कोविड-19 पर अपर्याप्त प्रतिक्रिया के लिए चीन को दोषी ठहराया जा रहा है।
विज्ञापन
रविवार को इस लेख को चीन की सरकारी मीडिया एजेंसी शिन्हुआ पर भी प्रकाशित किया गया। साथ ही इसे शिन्हुआ के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से साझा भी किया गया।
कोरोना प्रकोप से ठीक प्रकार से नहीं निपटने को लेकर चीन पर लंबे समय से आरोप लग रहे हैं। बीजिंग लगातार खुद को निर्दोष बताता रहा है और खुद के बचाव के लिए कोई न कोई सबूत रखता है। यह लेख इसी बात का सबूत है। कोरोना वायरस को लेकर चीन को अंतरराष्ट्रीय जांच से गुजरना पड़ सकता है।
हाल के कुछ सप्ताह में, अमेरिका ने चीन पर कोरोना वायरस को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमेरिका का कहना है कि चीन ने कोविड-19 को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां छिपाई, खासतौर पर प्रकोप के शुरुआती स्तर में। साथ ही वह चीन में मरने वालों की संख्या को लेकर भी सवाल पूछता रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने दावा किया है कि इस वायरस की उत्पत्ति चीन के वुहान शहर में स्थित लैब से हुई है। वुहान में ही सबसे पहला कोरोना का मामला सामने आया था।