फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China: Government is forcing early marriage and children, this is the whole matter

चीन : जल्द शादी और बच्चे पैदा करने पर मजबूर कर रही सरकार, यह है पूरा मामला

Sat, 11 Jun 2022 06:24 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 11 Jun 2022 06:24 AM IST
सार

चीनी नागरिकों का कहना है कि उनके माता-पिता ने उस यातना को सहा है, जब सरकार ने एक बच्चे की नीति को लागू किया था। जबरन लाखों गर्भपात कराए गए। दूसरा बच्चा करने वालों को जुर्माना और जेल भी होती थी।

विज्ञापन
China: Government is forcing early marriage and children, this is the whole matter
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

जन्मदर में लगातार गिरावट ने चीन के सामने नई मुश्किल खड़ी कर दी है। युवाओं की कमी है और बुजुर्गों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि चीन व्यवस्था लागू कर नागरिकों को जबरन गर्भधारण पर मजबूर कर रहा है।

विज्ञापन


जियो पॉलिटिका रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए देश में कई प्रतियोगिताएं भी शुरू कर दी गई हैं। ज्यादातर माता-पिता का कहना है कि बच्चे पैदा न करने के पीछे वजह देखभाल की जिम्मेदारी है। वह बच्चों की भलाई और देखभाल के लिए पर्याप्त वित्तीय सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकते। 
विज्ञापन


कोविड के कारण क्वारंटीन और लॉकडाउन की वजह से उनका जीवन पहले से ही बहुत दबाव में है। हांगकांग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल बीजिंग ने एक नया जनसंख्या और परिवार नियोजन कानून जारी किया जो चीनी जोड़ों को तीन बच्चे पैदा करने की अनुमति देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह साल में शादियों में आई 41 फीसदी गिरावट
राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के मुताबिक 2013 से 2019 के बीच छह साल में देश में शादियों में 41 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल सिर्फ 70.60 लाख लोगों ने शादी के लिए पंजीकरण कराया था। यह पिछले 36 साल में सबसे कम आंकड़ा है। चीन की जन्मदर प्रति 1000 लोगों पर 7.5 रह गई है।


एक बच्चे की नीति से भरोसा खो चुकी सरकार
चीनी नागरिकों का कहना है कि उनके माता-पिता ने उस यातना को सहा है, जब सरकार ने एक बच्चे की नीति को लागू किया था। जबरन लाखों गर्भपात कराए गए। दूसरा बच्चा करने वालों को जुर्माना और जेल भी होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed