फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China government companies working in Nepal in black list

रिपोर्ट : नेपाल में काम कर रही चीन की सरकारी कंपनियां काली सूची में, पढ़िए ये तीन महत्वपूर्ण खबरें

Wed, 22 Dec 2021 01:04 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काठमांडो।
एजेंसी, काठमांडो। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 22 Dec 2021 01:04 AM IST
सार

चीन की इन तीन बड़ी निर्माण कंपनियों में से दो नेपाल के प्रमुख हवाई अड्डे के निर्माण में हिस्सेदार थीं। इन पर भी निर्माण कार्य में भाग लेने से रोक लग गई है।

विज्ञापन
China government companies working in Nepal in black list
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के बाद एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने चीन की निर्माण कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उसने धोखाधड़ी करने वाली चीन की तीन शीर्ष कंपनियों को काली सूची में डालते हुए उनके काम करने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


काठमांडो पोस्ट अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, एडीबी के भ्रष्टाचार निरोधक कार्यालय ने चीन सरकार समर्थित जिन तीन कंपनियों पर रोक लगाई है उनमें चाइना सीएमसी इंजीनियरिंग कंपनी, नॉर्थवेस्ट सिविल एविएशन एयरपोर्ट कंस्ट्रक्शन ग्रुप और चाइना हार्बर इंजीनियरिंग शामिल हैं।
विज्ञापन


इन्हें कई अपराधों में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें ब्लैकलिस्ट किया गया है। इनमें से दो कंपनियां नेपाल में काम कर रही थीं जिनमें चाइना सीएमसी इंजीनियरिंग कंपनी और चाइना हार्बर इंजीनियरिंग कंपनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाइना सीएमसी इंजीनियरिंग कंपनी अभी नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बना रही है। इस चीनी कंपनी को पाकिस्तान में भी एडीबी के वित्तपोषण वाले प्रोजेक्ट में भाग लेने से रोक दिया गया है। चाइना हार्बर इंजीनियरिंग कंपनी को 2023 तक के लिए पाबंदी लगाई गई है। बांग्लादेश सरकार ने इसे 2018 में ही ब्लैकलिस्ट कर दिया था। 

अमेरिका ने चीन के 5 अफसरों से कारोबार करने पर बैंकों को चेताया
अमेरिका ने चीन के ऐसे पांच अफसरों पर प्रतिबंध लगाया है जिन्होंने कहा था कि उन्होंने हांगकांग के लोकतंत्र को कमजोर करने में योगदान दिया था। इन अफसरों ने चेतावनी दी थी कि लोकतंत्र समर्थकों के साथ व्यापार करने वाले वित्तीय संस्थान दंडात्मक कार्रवाई के भागीदार होंगे। अमेरिका ने इन अफसरों से कारोबार करने के खिलाफ अपनी बैंकों को भी चेतावनी दी है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को हांगकांग स्वायत्तता अधिनियम की रिपोर्ट आज ही सौंपी गई। यह रिपोर्ट हांगकांग चुनाव में लोकतंत्र समर्थकों की आवाज दबाने को लेकर अमेरिकी चिंताओं को जाहिर कर रही है। 

चीन ने भी 4 अमेरिकी अफसरों पर लगाए प्रतिबंध
चीन ने उत्तर-पश्चिम शिनजियांग में उइगरों से दुर्व्यवहार पर चीनी अफसरों पर लगाए गए प्रतिबंधों के प्रतिशोध में अमेरिका के चार अधिकारियों पर पाबंदी लगा दी है। ये चारों अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक आजादी आयोग के लिए काम करते थे। चीन ने यह कार्रवाई जैसे को तैरा नीति के तहत की है।


इससे पहले वाशिंगटन ने इस क्षेत्र के उइगरों से जबरन श्रम करवाकर बनवाए गए सामान का आयात प्रतिबंधित कर दिया था। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा अमेरिकी पैनल के अध्यक्ष नादिन मेंजा, डिप्टी चेयरमैन नुरी तर्केल और सदस्य अनुरिमा भार्गव व जेम्स कैर को चीन, हांगकांग व मकाऊ दौरे से भी रोक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed