फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China glass bridge a man walking on glass: Man left dangling 330ft in the air after bridge shatters in China viral pics

चीन: आंधी से चकनाचूर हुआ कांच वाला पुल, 330 फीट की ऊंचाई पर युवक लटका, ऐसे बची जान

Tue, 11 May 2021 01:33 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 11 May 2021 01:33 PM IST
सार

तेज आंधी में आकर्षण का केंद्र रहा चीन का कांच वाला पुल चकनाचूर हो गया, जिसके चलते पुल पर घूम रहे एक पर्यटक की जान पर बन आई।

विज्ञापन
China glass bridge a man walking on glass: Man left dangling 330ft in the air after bridge shatters in China viral pics
Glass Bridge of China - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन अक्सर कांच की गगनचुंबी इमारतें और पुल बनाने से लेकर कई नए-नए प्रयोग कर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचता रहता है। कई बार उसके ये प्रयोग चीन की जनता के लिए जानलेवा भी साबित हो जाते हैं। इसका ताजा उदाहरण है चीन के लोंगजिंग शहर के पियान माउंटेन पर बनाए गए कांच वाले पुल पर हुआ हादसा। दरअसल, तेज आंधी में आकर्षण का केंद्र रहा चीन का कांच वाला पुल चकनाचूर हो गया, जिसके चलते पुल पर घूम रहे एक पर्यटक की जान पर बन आई।
विज्ञापन


कांच का पुल चकनाचूर हो जाने से युवक काफी देर तक 330 फीट की ऊंचाई पर हवा में लटका रहा। इस हादसे की तस्वीरें चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके बाद से ही चीन के इस कांच वाले पुल की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।  
विज्ञापन


यह हादसा बीते शुक्रवार का है, जब 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। इसी दौरान लोंगजिंग शहर के पियान माउंटेन बना यह कांच का पुल टूट गया। पुल पर अपनी जान बचाने की कोशिश करते हुए दिख रहे इस शख्स की फोटो सबसे पहले चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर शेयर की गई थी। यहां पर तकरीबन 40 लाख व्यूज मिल चुके हैं। तस्वीर में नजर आ रहा है कि युवक कांच के पुल पर 330 फीट की ऊंचाई पर किसी तरह अपनी जान बचाते हुए नजर आ रहा है। युवक तेज हवाओं की वजह से टूटे पुल की रेलिंग को पकड़कर खड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बची पर्यटक की जान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  शख्स टूटे हुए कांच के पुल पर कुछ समय तक फंसा रहा। अग्निशमन अधिकारी, पुलिस और टूरिज्म वर्कर्स की मदद से वह किसी तरह रेंगते हुए अपनी जान बचाने में कामयाब हो सका। पुल से नीचे सकुशल उतरते हुए शख्स को सबसे पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी काउंसलिंग की गई।

लोगों ने बताया ‘डरावना सपना’
तस्वीर देखने के बाद इसे लोगों ने डरावना सपना बताया। एक यूजर ने कहा कि यह कई डरावने सपनों में देखने को मिलता है, जो यहां वास्तविक जीवन में हुआ है। एक अन्य ने कहा कि यह बहुत ही भयानक है। घटना के बाद रिजॉर्ट को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed