{"_id":"5c73a4d0bdec22738813c2bb","slug":"china-girl-bought-robot-for-doing-her-homework-but-mother-caught-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में एक लड़की ने अपना होमवर्क करने के लिए खरीदा रोबोट, लेकिन मां ने ऐसे पकड़ी चोरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में एक लड़की ने अपना होमवर्क करने के लिए खरीदा रोबोट, लेकिन मां ने ऐसे पकड़ी चोरी
Mon, 25 Feb 2019 01:48 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
हैंडराइटिंग रोबोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमवर्क समय पर पूरा नहीं करना या होमवर्क नहीं करने पर होमवर्क की कॉपी घर पर भूल जाना, ऐसे बहानों से बहुत से लोग परिचित होंगे। होमवर्क करना बच्चों को कई बार बहुत बोरिंग काम लगता है। लेकिन चीन में 9वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपना होमवर्क कराने के लिए एक अनोखा उपाय निकाला। उसने इस काम के लिए को रोबोट ही खरीद लिया। रोबोट उसकी हैंडराइटिंग की नकल कर लेता था। हालांकि जब इसका खुलासा हुआ तो उसे अपनी मां ने इस रोबोट को तोड़ डाला। लेकिन सोशल मीडिया पर इस बच्ची की कुछ लोग तारीफ भी कर रहे हैं।
चीन के कियानजियांग प्रांत की रहने वाली एक छात्रा चीनी भाषा के विषय में मिले स्कूल के होमवर्क में आजिज आ गई थी। वह अपना होमवर्क पूरा करने की बजाए दिन रात इस ख्याल में डूबी रहती कि इससे कैसे छुटकारा पाया जाए। ऐसे में उसे एक ऐसे रोबोट के बारे में पता चला जो किसी की भी हैंडराइटिंग कॉपी कर सकता है।
विज्ञापन
उसने होमवर्क इतनी जल्दी पूरा कर दिया कि उसकी मां भी हैरान रह गईं। टेक्स्ट बुक से कोई पैराग्राफ कॉपी करना हो या निबंध लिखने का काम, रोबोट सब कर देता। रोबोट की मदद से अब उसका होमवर्क खेल-खेल में होने लगा।

आठ हजार रुपये में खरीदा रोबोट
उसने यह रोबोट 120 डॉलर यानी करीब 8 हजार रुपये में खरीदा था। इस छात्रा की उम्र 15 साल है और नए साल के मौके पर उसे ये पैसे भेंट में मिले थे। लेकिन इस खरीदारी को उसने अपने परिवार से छुपा कर किया। इसके बाद वह अपना होमवर्क खुद करने की बजाए इस रोबोट से करवाने लगी।