फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china flood hits hebei province twenty nine dead sixteen missing

China: 29 की मौत, 16 लापता, चीन के हेबेई प्रांत में बाढ़ से 17 लाख लोग पलायन को मजबूर

Fri, 11 Aug 2023 04:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 11 Aug 2023 04:02 PM IST
सार

बाढ़ के चलते हेबेई से 17 लाख लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया है। बाढ़ से हुए नुकसान के बाद पुनर्निमाण के काम में चीन को करीब दो साल का समय लग सकता है। 

विज्ञापन
china flood hits hebei province twenty nine dead sixteen missing
हेबेई में टूटा बाढ़ का कहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन के हेबेई प्रांत में बाढ़ का कहर टूटा है। बता दें कि भारी बाढ़ के चलते हेबेई प्रांत में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है और 16 अन्य लापता हैं। चीन के सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्राकृतिक आपदा के चलते चीन के हेबेई प्रांत को करीब 95.811 बिलियन युआन के नुकसान का अनुमान है। 
विज्ञापन


17 लाख लोगों ने किया पलायन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाढ़ के चलते हेबेई से 17 लाख लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया है। बाढ़ से हुए नुकसान के बाद पुनर्निमाण के काम में चीन को करीब दो साल का समय लग सकता है। चीन के वित्त मंत्रालय और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बाढ़ प्रभावितों के लिए 1.46 बिलियन युआन की राहत राशि का एलान किया है। यह राशि बीजिंग, तियानजिन, हेबेई, जिलिन और हेलोंगजियांग के बाढ़ प्रभावितों में बांटी जाएगी। चीन की केंद्र सरकार ने बाढ़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन के लिए कुल 7.7 बिलियन युआन की राशि जारी की गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि भारी बारिश और तूफान से चीन का हेबेई प्रांत बुरी तरह प्रभावित है। भारी बारिश और तूफान के चलते ही हेबेई में बाढ़ आई। हेबेई प्रांत के कार्यकारी उप-गवर्नर झांग चेंगझोंग ने बाढ़ में मारे गए लोगों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान मृतकों की याद में मौन भी रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed