फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China facing blood shortage amid Covid storm, know all about

Covid-19 in China: बढ़ते मरीजों के बीच चीन में खून के लिए हाहाकार, जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान की गुहार

Mon, 26 Dec 2022 10:09 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 26 Dec 2022 10:09 AM IST
सार

कोविड-19 महामारी और लंबे समय तक ठंड के कारण बढ़े मरीजों को खून की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। शेडोंग प्रांत के एक ब्लड सेंटर के मुताबिक बीते कई दिनों से ब्लड ग्रुप 'ए' और 'ओ' का स्टॉक बेहद निम्न स्तर पर चला गया है। 

विज्ञापन
China facing blood shortage amid Covid storm, know all about
चीन में कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन में कोरोना विकराल रूप ले चुका है। लगातार बढ़ रहे कोविड मरीजों के बीच देश के कई इलाकों में खून की किल्लत हो गई है। ऐसे में लोगों से रक्तदान की अपील की गई है। रक्तदान के दौरान पूरी ऐहतियात बरतने का भी निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार देश के कई क्षेत्र रक्त की कमी का सामना कर रहे हैं। कोविड-19 महामारी और लंबे समय तक ठंड के कारण बढ़े मरीजों को खून की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। शेडोंग प्रांत के एक ब्लड सेंटर के मुताबिक बीते कई दिनों से ब्लड ग्रुप 'ए' और 'ओ' का स्टॉक बेहद निम्न स्तर पर चला गया है। सबसे अधिक चिकित्सा संस्थान वाले जिनान में रक्त की अभूतपूर्व कमी देखी जा रही है। 
विज्ञापन


कई रोगियों का जीवन संकट में
ग्लोबल टाइम्स ने Yicai.com की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि खून की कमी ने चीन के  कुछ हिस्सों में गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार रोगियों का जीवन खतरे में डाल दिया है। खून की मांग पूरी करने के लिए ग्वांगडोंग प्रांत को ही रोज 1,200 रक्तदाताओं की आवश्यकता पड़ रही है। वहीं, ग्वांग्झू ब्लड सेंटर ने कहा कि कोविड-19 मामलों में वृद्धि के साथ-साथ ठंडे मौसम के कारण खून की मांग बढ़ गई है, लेकिन आपूर्ति निम्नतम स्तर पर पहुंच गई है। हेनान प्रांत के शांगचिउ क्षेत्र में लोगों से रक्तदान का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिचुआन प्रांत के मियांयांग और शांग्सी प्रांत में भी रक्तदान  का आह्वान किया गया। खून की अत्यधिक कमी के कारण मरीजों व अस्पतालों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोविड रोगियों की बढ़ोतरी के साथ ही संकट बढ़ता जा रहा है। खून की कमी सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है। 

चीन ने कोविड के आंकड़े देना बंद किया
ग्लोबल टाइम्स के अनुसार चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने रविवार से कोविड के दैनिक आंकड़े जारी करना बंद कर दिया है। इसकी वजह देश के विभिन्न हिस्सों के अस्पतालों में कोविड रोगियों की भरमार है। इतने ज्यादा मरीज व मृतक बताए जा रहे हैं कि उनकी गिनती मुश्किल है। लेकिन, आरोप है कि चीन वास्तविक स्थिति छिपा रहा है।


संक्रमितों की अधिकृत संख्या बहुत कम बताई
आयोग ने शनिवार को शुक्रवार के कोविड मामले के आंकड़े दिए थे। इनमें सिर्फ 4,128 नए कोविड केस की जानकारी दी गई। 23 दिसंबर को, 1,760 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गंभीर संक्रमितों की संख्या में 99 की वृद्धि दर्ज की गई। इन आंकड़ों के उलट मीडिया रिपोर्ट में चीन में कोविड की स्थिति भयावह बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed