फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China express concern as ICMR decides to stop using rapid antibody testing kits by Chinese firms

कोरोना परीक्षण किट: चीन ने भारत से कहा- कंपनियों के साथ बातचीत कर समस्या का समाधान करें

Tue, 28 Apr 2020 10:56 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 28 Apr 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
China express concern as ICMR decides to stop using rapid antibody testing kits by Chinese firms
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

चीन ने मंगलवार को दो चीनी कंपनियों द्वारा बनाई गई रैपिड एंटीबॉडी परीक्षण किट का उपयोग बंद करने के भारतीय चिकित्सा निकाय के फैसले को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके उत्पाद गुणवत्ता मानकों को पूरा करते हैं और कई अन्य देशों में निर्यात किए गए हैं।

विज्ञापन


चीन ने मंगलवार को भारत से कहा कि कोरोना टेस्ट किट की समस्या को कंपनियों के साथ बातचीत कर सुलझाया जा सकता है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत और चीन एक दूसरे के साथ मिलकर इस महामारी से निपटने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


चीनी दूतावास की प्रवक्ता जी रोंग ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, 'चीन से निर्यात होने वाले चिकित्सा उत्पादों की गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाती है। कुछ विशिष्ट व्यक्तियों के लिए चीनी उत्पादों को 'दोषपूर्ण' करार देना अनुचित और गैर-जिम्मेदाराना है और इसे पूर्वाग्रह से ग्रसित के तौर पर देखना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली संस्था भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि वे चीनी कंपनियों के रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट का इस्तेमाल बंद कर दें।

बहुत से राज्यों ने चीनी कंपनियों गुआंग्झो वोंडफो बायोटेक और झुहाई लिवजोन डायग्नोस्टिक्स की किट से आने वाली रिपोर्ट पर सवाल उठाए थे। जी ने कहा, 'हम मूल्यांकन परिणामों और आईसीएमआर द्वारा लिए गए निर्णय से काफी चिंतित हैं।' उन्होंने कहा कि वोंडफो और लिवजोन ने साफ किया है कि उनकी टेस्ट किट्स को चीन के राष्ट्रीय चिकित्सा उत्पाद प्रशासन ने प्रमाणित किया है और यह चीन के साथ ही आयातक देशों के गुणवत्ता मानकों को पूरा करते हैं।

उन्होंने कहा कि इन्हें पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) के माध्यम से आईसीएमआर द्वारा भी मान्य और अनुमोदित किया गया था। प्रवक्ता ने कहा, 'इन दो चीनी कंपनियों द्वारा निर्मित कोविड-19 एंटीबॉडी रैपिड टेस्ट किट को यूरोप, एशिया और लैटिन अमेरिका के कई देशों में निर्यात किया गया है।'

जी ने आगे कहा कि बीजिंग को उम्मीद है कि नई दिल्ली चीन की सद्भावना और ईमानदारी का सम्मान करते हुए तथ्यों के आधार पर प्रासंगिक चीनी कंपनियों के साथ समय पर संचार को मजबूत करेगा और इस मामले को यथोचित और उचित रूप से हल करेगा।

जी ने वायरस को मानवता का दुश्मन बताया और कहा कि चीन कोविड-19 से लड़ने में भारत के प्रयासों का समर्थन, चिकित्सा और स्वास्थ्य सहयोग को मजबूत और दोनों देशों में लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कठिनाइयों को दूर करने के लिए संयुक्त रूप से काम करेगा।


बता दें कि भारत ने चीनी कंपनियों को कई हजार टेस्ट किट और लाखों व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट का ऑर्डर दिया था। हालांकि, कई राज्य सरकारों ने वोंडफो और लिवजोन की किट से आने वाले परिणामों में व्यापक भिन्नता की सूचना दी थी। जिसके बाद सोमवार को आईसीएमआर ने इनपर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed